Uncategorized

सुहागरात में पत्नी ने सुनाई प्रेम कहानी, पति ने रिकार्ड कर किया ये हाल

पटना। शादी के बाद सुहागरात की रश्म होती, सुहागरात के समय पती—पत्नी मजाक बाजी में सुहागरात का मजा ले रहे थे, सुहागरात मनाते समय पत्नी ने मजाक-मजाक में अपने अफेयर की कहानी सुनाने लगी पत्नी ने जब कहानी सुनाई तो चुपके से पति ने उसे रिकॉर्ड कर लिया और इसके बाद उसे प्रताड़ित करने लगा। पति ने बीवी को घर से निकाल दिया जिसके बाद मामला अब पुलिस के पास पहुंच गया है। पुलिस इस परिवार को बसाने की कोशिश कर रही है।

दरअसल ये मामला बिहार में पूर्णिया का है जहां एक कपल की शादी इसी साल फरवरी में हुई। शादी के बाद सुहागरात में ऐसा वाकया हुआ जिससे ये शादी एक सप्ताह भी नहीं चली। मिली जानकारी के मुताबिक सुहागरात में लड़के ने लड़की से उसकी प्रेम कहानी के बारे में पूछा। जवाब में लड़की ने अपने अफेयर की कहानी सुनाई। हलांकि लड़की का कहना है कि उसे झूठी कहानी सुनाई।

कांगड़ा,शादी, नवविवाहिता,पत्नी, पति लड़की जब प्रेम कहानी सुना रही थी तो चुपके से पति ने उसकी कही सारी बातों को रिकॉर्ड कर लिया और इसे रिश्तेदारों में वायरल कर दिया। बीवी की प्रेम कहानी सुनकर पति आहत हो गया और उसने उसे को मारना-पीटना शुरू कर दिया। लड़की को पति ने घर से निकाल दिया। जब लड़की ने कहा कि उसने झूठी कहानी सुनाई थी तो पति ने कहा कि वह कहानी को सही मानता है। तुम्हारे झूठ कह देने से मैं झूठ थोड़े मान लूंगा।

इसके बाद पति-पत्नी के बीच यह विवाद पुलिस अधिकारियों के पास पहुंच गया। एसपी निशांत तिवारी ने इस मामले को परिवार परामर्श केंद्र को सौंप दिया। पति पत्नी को पुलिस समझाने की कोशिशों में लगी है। पुलिस ने लड़की को ससुराल में पति के साथ रहने को कहा है।

वहीं परिवार परामर्श केंद्र ने बताया कि पति के पास से बीवी की ऑडियो क्लिप को जब्त किया गया है। लड़की ससुराल में रहेगी और अगर उसके साथ किसी भी प्रकार की कोई परेशान करने की घटना होती है तो वो इसकी सूचना देगी। वहीं पुलिस का कहना उसके साथ किसी भी तरह की ज्यादती को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। दोनों लोग मिल कर एक साथ जीवन यापन करें।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close