Uncategorized

अगर रूस की संप्रभुता को खतरा हुआ तो परमाणु हथियार का इस्तेमाल करने से नहीं चूकेंगे: पुतिन

मास्को। यूक्रेन से जारी जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर रूस की संप्रभुता और स्वतंत्रता को खतरा हुआ तो वह इसकी रक्षा के लिए परमाणु हथियार का इस्तेमाल करने के लिए तैयार हैं। एक साझात्कार के दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अमेरिका किसी भी तनावपूर्ण स्थिति जिससे परमाणु युद्ध शुरू हो सकता है, को बढ़ने से रोकने कि कोशिश करेगा। लेकिन रूस का परमाणु बल इसके लिए पूरी तरह से तैयार है।

रूस के राष्ट्रपति पुतिन के इस बयान से यूक्रेन सहित पश्चिमी देशों और यहां तक कि अमेरिका में खलबली मच गई है। जंग का कोई अंत न होता देख पुतिन का इस तरह की चेतावनी देना गंभीर है। इस चेतावनी को कम नहीं आंका जा सकता है। वहीं दूसरी ओर रूस और यूक्रेन में लगातार जंग जारी है। रूस ने दावा किया है कि उसने यूक्रेन का एक बड़ा हमला नाकाम कर दिया है। साथ ही 234 लड़ाकों को मार गिराया है।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार रात कहा कि उसकी सेना और सुरक्षा बलों ने रूस के सीमावर्ती क्षेत्र में हुए हमले को नाकाम करते हुए 234 लड़ाकों को मार गिराया है। मंत्रालय ने एक बयान में हमले के लिए कीव शासन और यूक्रेन के आतंकवादी संगठनों को जिम्मेदार ठहराया। रूस और यूक्रेन के बीच पिछले दो साल से भीषण युद्ध जारी है रूस ने इस युद्ध में यूक्रेन के एक बड़े इलाके पर अपना कब्जा कर लिया है। वहीं रूस को भी इस युद्ध से गंभीर नुकसान पहुंचा है। इस पूरी लड़ाई में रूस के हजारों सैनिक मारे गए हैं। अगर पश्चिमी देशों के आंकड़ों को देखे तो इस युद्ध में रूस के 3 लाख से ज्यादा सैनिक मारे जा चुके हैं। इस कारण रूस की सेना में सैनिको कि कमी पड़ रही है। उधर, अमेरिका सहित पश्चिमी देशों से यूक्रेन को सैन्य और आर्थिक मदद मिल रही है। इससे यूक्रेन और हमलावर हो गया है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close