Main Slideराजनीतिराष्ट्रीय

‘तो राहुल गांधी की इस अभिनेत्री ने बदल दी छवि’

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बदलते तेवरों ने उन्हें कांग्रेस के अध्यक्ष पद की कुर्सी दिलवा ही दी। हाल ही में राहुल गांधी की ऐसी छवि बदली है कि हर किसी को उनमें उभरता अध्यक्ष दिखने लग गया था। कभी ‘पप्पू’ के नाम से सोशल मीडिया पर मशहूर राहुल गांधी अब हर रोज पीएम मोदी से सवाल पूछ रहे हैं। पर शायद उसके पीछे उनके इस बदलाव में मां सोनिया गांधी की डांट या पहाड़ों पर वक्त बिताना नहीं, बल्कि इसके पीछे एक अभिनेत्री का हाथ निकला जिसने धीरे-धीरे राहुल गांधी की पूरी छवी ही बदल दी है।

बता दें कि साल 2014 के आम चुनावों में शर्मनाक हार के बाद से ही कांग्रेस में जनता का विश्वास धीरे-धीरे कम हो रहा था। ये हार 2019 के आम चुनावों में दोबारा न दोहराई जाए, इसलिए कांग्रेस ने हर मोर्चे पर कमर कसी है। इसका सबसे बड़ा फैसला राहुल गांधी ने कांग्रेस के लिए नया सोशल मीडिया मैनेजर चुनाव कर लिया है।

ये अभिनेत्री और कोई नहीं पार्टी की सदस्य और मलयाली एक्ट्रेस दिव्या स्पंदना हैं जिन्हें दक्षिण भारत में लोग राम्या के नाम से भी जानते हैं। ये वही राम्या हैं जिनके खिलाफ पिछले साल देशद्रोह का केस तक दर्ज हो गया था क्योंकि इन्होंने तब रक्षामंत्री रहे मनोहर पर्रिकर के बयान ‘पाकिस्तान और नर्क एक जैसे हैं’ को गलत बताया था। राम्या ने कहा था कि पाकिस्तान एक अच्छी जगह है। इसके बाद जैसे भाजपा समर्थकों ने उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर कैंपेन चला दिया था। वहीं कर्नाटक में उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा तक दर्ज हो गया था।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कुछ महीनों पहले ही राम्या को कांग्रेस के सोशल मीडिया की कमान सौंपी है। पांच सालों से ये काम दीपेंद्र हुड्डा करते आ रहे थे। राम्या के कांग्रेस के सोशल मीडिया कैंपेन लीड करने के बाद से कांग्रेस और राहुल गांधी के ट्वीटर फॉलोअर्स में भारी इजाफा हुआ है। सभी नए फॉलोअर्स ऑर्गेनिक बताए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर राम्या ही तय करती हैं कि पार्टी की तरफ से क्या जाएगा और क्या नहीं। वहीं आपको यह भी बता दें कि राहुल गांधी का ट्विटर हैंडल भी राम्या ही देखती हैं।

बता दें कि एक साक्षातकार में राम्या ने बताया कि उनके पास सबसे बड़ी चुनौती फेक न्यूज और ट्रोल्स को संभालना था। इंटरनेट यूजर्स किसी भी मुद्दे को जल्दी नहीं बख्शते। इसलिए जरूरी था कि उस पर बारीकी से काम किया जाए। राम्या की टीम में अधिकतर महिलाएं हैं। उनका मानना है कि महिलाएं चीजों को अलग ढंग से देखती और समझती हैं।

ज्ञात हो कि भाजपा के सभी नेता ट्विटर पर मौजूद हैं और हर मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते रहते हैं। यही नीति राम्या ने भी अपनाई है। राहुल गांधी और कांग्रेस के कुछ पुराने ट्वीट्स पर नजर डालें तो दोनों का रवैया काफी आक्रमक है। राहुल गांधी हर मुद्दे पर पीएम मोदी और सरकार पर वार करते दिख रहे हैं। हर रैली, हर मुद्दे पर वो खुलकर अपनी बात रख रहे हैं।

अभिनेत्री राम्या कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के ट्विटर पर भी पैनी नजर रखती हैं। राम्या इसका पूरा हिसाब-किताब रखती हैं। इसपर राम्या का कहना है कि इस लड़ाई में हर एक वोट के मायने हैं, इसलिए जानना जरूरी है कि कौन आपसे वाकई में जुड़ा है। कांग्रेस का सोशल मीडिया कैंपेन लोगों के बीच कितना हिट हो रहा है इसका सबूत है हाल ही में राहुल गांधी की गुजरात रैली में दिखा। जब राहुल गांधी ने जनता से पूछा कि विकास का क्या हुआ तो लोगों का जवाब था कि विकास पागल हो गया है। ‘विकास पागल हो गया है’ अब तो चुनाव के बाद ही पता चलेगा कि वाकई कौन जनता में हिट हुआ और कौन पिट गया।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close