Crime

कुएं में विवाहिता का आधा जला हुआ शव मिलने से मचा हड़कंप, सास-ससुर और देवर पर लगा हत्या का आरोप

झारखंड के कोडरमा जिले से एक नि:संतान विवाहित महिला का शव कुएं से मिलने पर इलाके में हड़कंप मच गया। महिला की हत्या का आरोप सास-ससुर और देवर पर लगा है। हालांकि पुलिस अधिकारी मामले की छानबीन में लगे हुए हैं।

महिला का शव आधा जला हुआ है

मामला जयनगर थाना क्षेत्र के योगियाटील्हा का है जहां एक नि:संतान विवाहित महिला का शव एक पुराने कुएं से बरामद होने पर सनसनी मच गई। महिला का शव आधा जला हुआ है। मृतका की पहचान 30 वर्ष की रेणू देवी के रूप में हुई है। महिला का विवाह करीब 10 साल पहले योगियाटील्हा निवासी उपेंद्र यादव से हुआ था। रेणू के नि:संतान होने की वजह से पारिवारिक कलह चलता रहता था। आरोप है कि घर में हमेशा मृतका के साथ मारपीट की जाती थी जिसे लेकर कई बार गांव में फैसला भी हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारी पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए।

मृतका के पति 1 वर्ष से सूरत में काम कर रहे हैं

बता दें कि मृतका रेणू देवी 1 अक्टूबर से लापता थीं जिसकी सूचना नजदीकी थाना को नहीं दी गई थी। ग्रामीणों के अनुसार 3 दिन पहले ही मृतका के लापता होने की खबर गांव में फैली गई थी। मृतका के पति उपेंद्र यादव 1 वर्ष से सूरत में काम कर रहे हैं। उपेंद्र यादव घटना के वक्‍त मौजूद नहीं थे। मृतका के मायके वालों ने घटनास्थल पर पहुंचकर काफी हंगामा किया और रेणू को जलाकर कुएं में फेंकने का आरोप ससुर सहदेव यादव (उम्र 60 वर्ष), देवर धर्मेंद्र यादव (उम्र 22 वर्ष) और सास सावित्री देवी (उम्र 53 वर्ष) पर लगाया है।

Also Read:रूस में हजारों पक्षियों की रहस्यमयी मौत, वैज्ञानिकों ने जताई नए वायरल संक्रमण की आशंका

Also Read:दो हफ्ते की प्लानिंग के बाद एनसीबी ने क्रूज पार्टी में मारा था छापा, ऐसे हुआ था अधिकारियों को आर्यन पर शक

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close