जीवनशैलीस्वास्थ्य

घर बैठे इन आसान तरीकों से घटाएं तोंद, पैसा ज्यादा हो तो जिम जाकर लुटा आइए

मोटापा हर 5 में 3 शख्स के लिए मुसीबत का कारण बना चुका है। यह फिगर तो खराब करता ही है, साथ ही यह अन्य कई खतरनाक बीमारियों का भी वाहक है। बढ़ते वजन को सही समय पर कंट्रोल करना बहुत जरूरी है क्योंकि वजन कम होगा तभी आप लम्‍बी उम्र तक सेहतमंद तरीके से जी सकेंगे। वजन को कम करने के लिए लोग एक्सरसाइज और जिम में पसीना बहाने को ही बेहतर विकल्प समझते हैं लेकिन कुछ लोगों के पास इतना भी समय नहीं है कि वह जिम जा सकें।

कुछ लोग हैल्थ प्रॉब्लम्स के चलते जिम में काफी देर तक एक्सरसाइज नहीं कर पाते। ऐसे लोगों के लिए हम गजब के टिप्स लेकर आए हैं। बस आपको अपनी डाइट सही करनी हैं। चलिए, आज हम आपको बताते हैं कि जिम ना जाने वाले लोग कैसे वजन को तेजी से कम कर सकते हैं।

1.भरपूर पानी

सबसे पहले तो अपनी दिनचर्या में पानी को महत्व दें। आप सादे पानी के साथ गुनगुने पानी में शहद, नींबू पानी, पुदीना पानी का सेवन भी करें क्योंकि यह विषैले तत्वों को जल्दी बाहर निकालने में मददगार है। इससे वजन भी तेजी से कम होता है। कम से कम 10 से 15 गिलास पानी जरूर पीएं।

2. हरी सब्जियां खाएं

हरी सब्जियों का सेवन करें। इसमें विटामिन और मिनरल जैसे तत्व भरपूर होते हैं। शरीर के लिए यह बहुत फायदेमंद हैं क्योंकि पानी से भरपूर यह सब्जियां तेजी से वजन घटाती हैं। खीरा और पत्तागोभी भी खाएं।

3. फल

डाइट में फल जरूर शामिल करें। रोजाना सुबह एक सेब जरूर खाएं। साथ में तरबूज, पपीता, संतरा भी जरूर शामिल करें। लाल रंग का खट्टा करौंदा जिसे क्रेनबेरी भी कहते हैं इसका जूस पीएं क्योंकि इसके जूस में ऑर्गेनिक एसिड काफी ज्‍यादा होता है जो डायजस्टिव एंजाइम को बढ़ावा देता है। यह एंजाइम खाना पचाने में मदद करता है और इससे शरीर में जमा अतिरिक्त वसा भी खत्‍म होता है।

4. ओमेगा-3 फैटी एसिड

ओमेगा 3 फैटी एसिड शरीर के लिए काफी लाभकारी होता है। मांसाहारी लोग इसे मछली के जरिए ले सकते हैं। अगर आप वेजिटेरियन हैं तो नट्स खाएं। जैसे अखरोट, बादाम आदि।

5. सुबह खाएं कच्चा लहसुन

रोजाना लहसुन की दो-तीन कलियां चबाना आपके लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे वजन तेजी से कम तो होता ही है साथ ही रक्त प्रवाह सही होता है और एसिडिटी की परेशानी भी नहीं होती।

जंकफूड और मीठे से बनाएं दूरी

पेट की चर्बी कम करना चाहते हैं तो फास्ट फूड, जंक फूड व मीठे को एकदम ना कह दें। इसी तरह के भोजन से वजन तेजी से बढ़ता है। मसालेदार चीजों का सेवन भी कम करें। मीठे पदार्थ, शरीर पर अतिरिक्त चर्बी जमा करते हैं जो शरीर के विभिन्न हिस्सों जैसे पेट और जांघों पर जमा हो जाती है और मोटापे का कारण बनती हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close