खेल

VIDEO: प्रैक्टिस के दौरान धोनी ने अपने नन्हे फैन के साथ जो किया वो बहुत क्यूट है

चेन्नई। क्रिकेट के मैदान पर कूल नज़र आने वाले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी असल जिंदगी में भी काफी कूल हैं। हम ये ऐसे ही नहीं कह रहे। दरअसल धोनी का एक वीडियो इनदिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसने सभी का दिल जीत लिया है। जो भी ये वीडियो देख रहा है उसके चेहरे पर अपने आप मुस्कान आ जा रही है।

दरअसल धोनी इन दिनों 7 अप्रैल से शुरू होने जा रहे IPL की तैयारी में शिद्दत से जुटे हैं। वह शनिवार को मैदान पर प्रैक्टिस कर रहे थे इसी दौरान ऐसा कुछ हुआ जिसने हर किसी का दिल जीत लिया।

प्रैक्टिस के दौरान धोनी पास एक नन्हा फैन पहुंच गया। इसे देखते ही धोनी ने होनी प्रैक्टिस रोक दी और उसके साथ खेलने लगे। धोनी ने अपने नन्हे फैन के साथ हाई-फाइव खेलना शुरू किया और उसे चकमा देने लगे। इसका वीडियो चेन्नई सुपर किंग्स के ट्विटर अकाउंट पर भी डाला गया, इसे अभी तक 30 हज़ार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close