जीवनशैलीस्वास्थ्य

क्या आपको पता है सर्दियों में अमरुद अधिक क्यों खाती हैं लड़कियां

लड़कियां वैसे भले ही कुछ न खाएं लेकिन जैसे ही मौसम शुरू होता है तो वो अपनी सेहत और ब्यूटी का ख्याल करते हुए मौसमी फल खाना नहीं भूलतीं। जैसे अमरुद है जो लड़कियां कॉलेज जाती है कॉलेज से घर जाते समय अमरुद ज़रूर खाती हैं। तो क्या पता है आपको कि वो आखिर ऐसा क्यों करती हैं? बता दें कि मौसमी फल खाने का फायदा ही बहुत है। लकड़ियाँ इस बात को भलीभांति जानती हैं और इसलिए अमरुद खाती हैं। आइये जानते हैं ​इसके फायदे।

अमरुदशायद आपको पता नहीं होगा कि जिनता फायदा सर्दी के मौसम में हरी साग सब्जियों को खाने में आता है। उतना ही मजा ठंड के फलों का राजा अमरूद का स्वाद लेने में भी आता है। इसके फायदे सिर्फ जायके तक ही सीमित नहीं है, बल्कि सेहत के लिहाज से भी यह उपयोगी फल होता है। अमरूद में मौजूद एंटीआॅक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेंटरी गुण कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इसमें प्रोटीन, काबोर्हाइड्रेट्स, कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन और विटामिन बी भी पाएं जाते हैं।

अमरुदत्वचा और बालों के लिए भी अमरूद का सेवन काफी फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह बालों को दो मुंहा होने से बचाता है। यह आयरन के अवशोषण में भी सहायक होता है, जो बालों की सेहत के लिए एक महत्वपूर्ण न्यूट्रीएंट होता है। इसकी पत्तियां भी पोषक होती हैं जो बालों की ग्रोथ बढ़ाती है। अमरूद में विटामिन ए, बी, सी और पोटैशियम पाया जाता है, जिसकी वजह से चेहरे में काफी निखार आता है। इससे झुर्रियां नहीं पड़ती और चेहरे में कभी भी थकान नजर नहीं      आता है।

अमरूद और अंडे को साथ में अगर चेहरे पर लगाया जाये तो इससे भी चेहरे की रंगत बरकरार रहती है। रंगत में निखार लाने में गुलाबी अमरूद का उपयोग सहायक होता है। मुंहासों और दाग-धब्बों को दूर करने के लिए अमरूद की ताजी पत्तियां अगर पीस कर लगाई जाये तो काफी सहायक साबित होती हैं। अमरूद की पत्तियां एंटीसेप्टिक होती है जो बेक्टिरिया दूर करने में मदद करती हैं। बता दें कि लड़कियां न सिर्फ अमरुद खाती हैं बल्कि उसकी पत्तियों का भी यूज़ करती हैं। असल में वो लड़कों से नहीं बताती लेकिन रात में सोते समय वो अमरुद की पत्तियों को पीसकर उसकी पोटलियां बना कर आँखों रखती हैं, जिससे उनकी आँखों की सूजन कम हो जाती है।

अमरुदतो अब तो आप समझ ही गए हों कि कितने प्रकार से फायदेमंद है अमरूद हमारे लिए। आप यह भी समझ गए होंगे कि आखिर इतना क्यों अमरूद को पसन्द करती हैं लड़कियां। अमरुद से उन्हें सेहत और ब्यूटी दोनों का फायदा होता है। इससे बड़ी बात यह है कि यह बहुत महंगा भी नहीं है और आसानी से मिल भी जाता है। तो अब आज से आप भी अमरुद खाना शुरू कर दीजिए और देखिए आपकी सेहत और सुन्दरता में कितना बदलाव आता है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close