Main Slideराजनीतिराष्ट्रीय

मुरैना में पीएम मोदी ने जनसभा को किया संबोधित, कहा- कांग्रेस ने एमपी को बीमारू राज्यों की लाइन में खड़ा कर दिया था

मुरैना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुरैना में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी शिवमंगल सिंह तोमर के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि मुरैना के लोग जानते हैं समस्या से एक बार पीछा छूट जाए तो उसे दूर ही रहना चाहिए। मोदी ने कहा जवानों को हमने खुली छूट दी है। हमने कहा एक गोली चलती है तो 10 गोली चलनी चाहिए। एक गोला चलता है तो 10 तोपे चलनी चाहिए।

पीएम मोदी ने कहा- कांग्रेस ने MP को बीमारू राज्यों की लाइन में खड़ा कर दिया था। भाजपा की सरकार ने कांग्रेस के बनाए गड्ढों को भरने के बाद मध्य प्रदेश और चंबल को नई और गौरवपूर्ण पहचान दिलाई है। भाजपा सरकार में हुए विकास को भिंड, मुरैना, ग्वालियर के वो लोग और ज्यादा अनुभव कर रहे हैं, जिन्होंने कांग्रेस का काला दौर देखा है। 4 जून के बाद हमारे मुख्यमंत्री मोहन यादव जी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश का विकास और स्पीड पकड़ने जा रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश के लोग जानते हैं कि समस्या से एक बार पीछा छूट जाए, तो फिर उस समस्या से दूर ही रहना चाहिए। कांग्रेस पार्टी ऐसी ही विकास विरोधी और बहुत बड़ी समस्या है।

पीएम मोदी ने कहा- मुरैना ने हमेशा उन्हीं का साथ दिया है, जिनके लिए राष्ट्र प्रथम है। आप सबका उत्साह देखकर मैं कह सकता हूं कि मुरैना आज भी न अपने संकल्प से डिगा है और न ही कभी डिगेगा। मुरैना ने मन बना लिया है – फिर एक बार मोदी सरकार।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close