Uncategorized

प्रियंका चोपड़ा को अब भी है फेयरनेस क्रीम का विज्ञापन करने का मलाल

फेयरनेस क्रीम का विज्ञापन करने को गलत फैसला मानती हैं प्रियंका

मुम्बई। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने रंगभेद को लेकर बड़ा बयान दिया है। देश की जानी–मानी अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने एक मैगजीन में खुलासा करते हुए कहा है कि उन्होंने एक बार गोरा बनाने की क्रीम का विज्ञापन किया था जो शायद उनके जीवन की गलती थी। उन्होंने बताया कि उनको इस बात का हमेशा दुख रहेगा।

प्रियंका चोपड़ा के अनुसार जब उनकी उम्र 18 से कम थी। तब वह अपनी त्वचा के रंग के कारण गोरे लोगों से खुद को कम समझती थी। इसके चलते वह हीन भावना का शिकार हो गई थी।

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी कामयाबी का लोहा मनवा चुकी प्रियंका ने कहा कि मैंने गोरा बनाने वाली क्रीम का विज्ञापन किया तो ऐसा करने के बाद मुझे मेरी गलती का अहसास भी हुआ।

प्रियंका का कहना है कि उस समय में यह बचकानी हरकत थी। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड में कई फिल्मों पर काम कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा की आखिरी फिल्म जय गंगाजल थी, जिसमें उन्होंने एक पुलिस वाली की भूमिका निभाई थी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close