Uncategorized

‘भारत छोड़ो’ नारे के पीछे आखिर किस शख्स का छिपा है नाम

नई दिल्ली : देश भारत छोड़ो (जिसे अगस्त क्रांति के नाम से भी जाना जाता है) आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है । इस दौरान इस आंदोलन से जुड़े कई पक्षों के बारे में चर्चा की जा रही है, लेकिन यह बात अब भी बहुत कम लोग जानते हैं कि आखिर वह शख्स थे कौन जिन्होंने ‘Quit India’ यानी ‘भारत छोड़ो’ का नारा दिया।

पीएम नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में भारत छोड़ो आंदोलन का जिक्र करते हुए ‘युसूफ मेहरली’ का नाम लिया था. दरअसल मेहरली ही वह शख्स थे जिन्होंने ‘Quit India’ यानी भारत छोड़ो का नारा दिया था जिसे गांधीजी ने 1942 में भारत की आजादी के लिए छेड़े गए सबसे बड़े आंदोलन के लिए अपनाया।

Man ki baat, Narendra Modi, 'भारत छोड़ो’, युसूफ मेहरली

23 सितंबर 1903 को जन्मे युसूफ मेहरली भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष के अग्रणी नेताओं में से एक थे।  आजादी के आंदोलन के दौरान वह 8 बार जेल भी गए पर जेल में रहने के बावजूद वह 1942 में बंबई (अब मुंबई) के मेयर चुने गए थे।

युसुफ मेहरअली युवाओं, कामगारों और व्यवयासियों के बीच काफी लोकप्रिय नेता था।  उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब 1940 में उन्हें अरेस्ट किया था तो उनकी गिरफ्तारी के विरोध में बॉम्बे के कई बाजारों में कोई कारोबार नहीं हुआ। युसुफ मेहरअली ने कई किताबे भी लिखीं जिनमें – द प्राइस ऑफ लिबर्टी,  ए ट्रिप टू पाकिस्तान समेत कई किताबें शामिल हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close