व्यापार

सिर्फ 100 रूपए के नोट से करनी होगी दीपावली की शॉपिंग

दीपावली जैसे त्यौहार पर लोगों को शॉपिंग करने के लिए ATM  से कैश की किल्लतों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि  इस बार दीपावली पर  एटीएम से पांच सौ  और दो हजार के नोट नहीं निकलेंगे। RBI ने बैंकों को पत्र लिखकर इस तरह की व्यवस्था करने को कहा है। RBI ने बैंकों से कहा है कि अक्टूबर से कुल एटीएम के 10 फीसदी ATM में केवल 100 रुपये का नोट डाला जाए।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 500 के नोट की कमी मार्केट में हो गई। साथ ही साथ इस तरह की भी खबरें आ रही हैं कि 2 हजार के नोट छपना कम हो गए हैं। इसी वजह से ATM में केवल 100 के नोट सप्लाई किए जा रहे हैं। 500 रुपये के नोट को लोगों ने फिर से जमा करना शुरू कर दिया है, जिसके चलते यह कमी हुई है।

एसबीआई के दिल्ली जोन के AGM सुनील अवस्थी के अनुसार, कई बैंक ATM में 100 का नोट डालते ही नहीं हैं। वो केवल 500 और 2000 के बड़े नोट ही सप्लाई करते हैं। इससे लोगों को कई बार दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए RBI का यह नियम बैंकों को100 रुपये के नोट का सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए किया गया है। RBI ने यह सर्कुलर नोटबंदी से पहले पिछले साल जारी किया था, लेकिन नोटबंदी के चलते लागू नहीं हो पाया था।

आरबीआई, दिवाली, 100, 500, 2000, एटीएम, नोटबंदी

अगर ऐसा होता है तो फिर मार्केट में कैश की सबसे ज्यादा दिक्कत हो जाएगी। वहीं, एटीएम पर भी लम्‍बी लाइन लगना एक बार फिर से शुरू हो जाएंगी। इस समय लोगों को सबसे ज्यादा कैश की जरूरत होती है। लोग एटीएम से ज्यादा पैसा निकालते हैं। दीपावली जैसे त्योहार पर कैश की कमी से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

नोटबंदी के दौरान भी बैंक एटीएम में 100 के नोट ज्यादा डाल रहे थे, जिनकी संख्या काफी कम होती थी। अब देखना यह होगा कि क्या फिर से नोटबंदी वाला सीन दुबारा से दिवाली जैसे बड़े त्योहार पर देखने को मिलेगा। आरबीआई के इस कदम से नोटबंदी और डिजिटाईजेशन से परेशान लोगों की त्योहार से पहले काफी दिक्कत हो सकती हैं।

 

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close