Uncategorized

स्टेशन मास्टर ने दिखाई ईमानदारी,ट्रेन के टॉयलेट में गिरी सोने की चेन लौटाई

स्टेशन मास्टर, अनिल शुक्ला, सोने की चेन, महाराष्ट्र एक्सप्रेस, डॉ. पाटिलनई दिल्ली। रेलवे में स्टेशन मास्टर के पद पर काम कर रहे अनिल शुक्ला पिछले 20 सालों से यात्रियों  की मद़द करते आ रहे हैं।

हालं ही में अनिल ने एक यात्री की टॉयलेट में गिरी सोने की चेन लौटाकर अपने नाम एक और उपलब्धि जोड़ ली है। अनिल मुंबई से करीब 260 किलोमीटर दूर योला रेलवे स्टेशन पर तैनात हैं।

बता दें कि करीब 50 ग्राम सोने की चेन एक ऑर्थोपेडिक सर्जन चवन पाटिल का था। इसकी कीमत 1.5 लाख रुपये थी। 16 जुलाई को महाराष्ट्र एक्सप्रेस से डॉ. पाटिल मनमाड़ जा रहे थे।

तभी उनकी चेन टॉयलेट में गिर गई थी। 18 जुलाई को उनकी बेटी ने रेल मंत्री को ट्वीट कर मदद मांगी। इसके बाद उनको बताया गया कि उनकी चेन योला स्टेशन के पास पटरी पर ही गिर गई थी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close