उत्तराखंडप्रदेश

उत्तराखंड: भारी भूस्खलन से गंगोत्री यमुनोत्री हाईवे पर बंद, दोनों ओर फंसे यात्री

उत्तरकाशी। धरासू बैंड के पास भारी भूस्खलन के चलते गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे पर आवाजाही बंद हो गई है। हाईवे के दोनों ओर स्थानीय व चारधाम यात्री फंस गए हैं। बुधवार शाम करीब 6:00 बजे भारी भूस्खलन के कारण गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गए हैं। ये नेशनल हाईवे 18 घंटे बाद भी नहीं खुल पाए हैं।

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग खुलने की जद्दोजहद जारी है, जो 12:30 बजे दिन में पूरी हो सकती है, लेकिन यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर हालात ज्यादा खराब हैं। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी भूस्खलन हुआ है।

गंगोत्री और यमुनोत्री नेशनल हाईवे बंद होने से मार्ग में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग और तीर्थयात्री फंसे हुए हैं। इन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस समय केदारनाथ बद्रीनाथ चार धाम यात्रा के लिए भारी संख्या में यात्री दर्शन के लिए आ रहे हैं। गंगोत्री औऱ यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें देखी जा सकती हैं। बच्चे-महिलाओं समेत तमाम पर्यटक कारों औऱ अन्य वाहनों में ही रहने को विवेश हैं। पर्यटकों का कहना है कि वो अपनी गाड़ियां भी छोड़कर नहीं जा सकते।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close