उत्तर प्रदेशप्रदेश

मुरादाबाद से बीजेपी उम्मीदवार सर्वेश सिंह का निधन, लम्बे समय से थे बीमार

मुरादाबाद। यूपी के मुरादाबाद से BJP के प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का निधन हो गया है। वह बीमार चल रहे थे। बता दें कि कुंवर सर्वेश सिंह साल 2014 में मुरादाबाद से चुनाव जीतकर दिल्ली पहुंचे थे। मगर साल 2019 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। मगर भाजपा ने तीसरी बार यानी इस बार भी उन्हें टिकट दिया था।

मिली जानकारी के मुताबिक, कुंवर सर्वेश सिंह दिल्ली एम्स में भर्ती थे। बताया जा रहा है कि वहां उनका हाल ही में ऑपरेशन किया गया था। उनकी तबियत खराब थी। मगर अब उनके निधन की खबर सामने आई है। ये भाजपा के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि मुरादाबाद में शुक्रवार (19 अप्रैल) को ही लोकसभा चुनावों के लिए वोटिंग हुई थी। लोकसभा चुनाव 2024 के तहत तमिलनाडु में 39, उत्तराखंड में 5, अरुणाचल प्रदेश में 2, मेघालय में 2, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 1, मिजोरम में 1, नगालैंड में 1, पुडुचेरी में 1, सिक्किम में 1 और लक्षद्वीप में 1 सीट पर वोटिंग हुई है। इसके अलावा राजस्थान में 12, उत्तर प्रदेश में 8, मध्य प्रदेश में 6, असम और महाराष्ट्र में 5-5, बिहार में 4, पश्चिम बंगाल में 3, मणिपुर में 2 और त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर तथा छत्तीसगढ़ में 1-1 सीट पर मतदान संपन्न हुआ था।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close