जीवनशैलीस्वास्थ्य

World Health Day 2022: क्यों मनाते हैं वर्ल्ड हेल्थ डे? जानें क्या है इस साल की थीम

वर्ल्ड हेल्थ डे, जिसे विश्व स्वास्थ्य दिवस के नाम से भी जाना जाता है, 7 अप्रैल के दिन मनाया जाता। इस दिन को मनाने का मकसद लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। इसके अलावा विश्व में फैल रही समस्याओं पर विचार विमर्श करना भी है। है यही कारण है कि स्वास्थ्य मुद्दों को उठाने के लिए डब्ल्यूएचओ के नेतृत्व में हर साल स्वास्थ्य से संबंधित कई कार्यक्रमों का आयोजन होता है। लेकिन लोगों को पता ही नहीं है कि विश्व स्वास्थ्य दिवस की स्थापना कब की गई या इसके पीछे इतिहास क्या है।आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि वर्ल्ड हेल्थ डे की स्थापना कब हुई। साथ ही इस साल की थीम और इतिहास के बारे में भी जानेंगे।

इस साल की थीम

बता दें कि हर साल विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम निर्धारित की जाती है। वहीं इस साल विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम हमारा ग्रह, हमारा स्वास्थ्य है। इसका मतलब है कि हमें स्वस्थ रहने के लिए इस धरती को भी स्वस्थ रखना जरूरी है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, फैलता प्रदूषण, महामारी, कैंसर, अस्थमा और दिल की बीमारी जैसी गंभीर बीमारियों के बीच विश्व स्वास्थ्य दिवस पर डब्ल्यूएचओ लोगों को और इस ग्रह को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी कार्यों पर तुरंत वैश्विक ध्यान केंद्रित करेगा और समाज का ध्यान अच्छे स्वास्थ्य पर खींचने के लिए एक आंदोलन को बढ़ावा भी देगा।

वर्ल्ड हेल्थ डे का इतिहास

वर्ल्ड हेल्थ डे की स्थापना 7 अप्रैल, 1948 को वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन यानि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा की गई थी इसलिए 7 अप्रैल के दिन हर साल विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है।

वर्ल्ड हेल्थ डे का उद्देश्य

इस साल हम 72वां विश्व स्वास्थ्य दिवस मना रहे हैं। दुनिया में ना जानें कितने ऐसे लोग हैं जो कई बड़ी समस्याएं जैसे कोरोना, कैंसर, पोलियो एड्स आदि बीमारियों से जूझ रहे हैं। ऐसे में लोगों को जागरूक करना है इस दिवस का मुख्य उद्देश्य है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close