प्रदेशराष्ट्रीय

दिल्ली के गोकलपुरी में लगी भीषण आग, सात लोगों की झुलस कर गई जान

दिल्ली के गोकलपुरी में शुक्रवार रात भीषण आग लग गयी। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। दिल्ली दमकल विभाग ने आज बताया कि शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारियों ने घटना स्थल से सात शव बरामद किए हैं।

Delhi: Gokalpuri tyre market fire brought under control, no injuries  reported - India News

विभाग के अधिकारियों ने आगे बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल की 13 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) देवेश कुमार महला ने कहा कि सुबह करीब एक बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस और दमकल अधिकारी मौके पर पहुंचे।

Fire kills 7 in Delhi's Gokalpuri

अतिरिक्त डीसीपी ने कहा, “गोकलपुरी पीएस इलाके में सुबह 1 बजे आग लग गई। तुरंत सभी बचाव उपकरण के साथ टीम मौके पर पहुंची। हमने दमकल विभाग से भी संपर्क किया, जिसने बहुत अच्छी प्रतिक्रिया दी। हम सुबह लगभग 4 बजे तक आग पर काबू पा सके।” इस आग में साठ झोपड़ियां जल गईं।

At Gokalpuri Tyre Market, Fire Rages as Hindutva Activists Shout Slogans

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घटना पर दुख जताया है

उन्होंने हिंदी में एक ट्वीट में कहा, “सुबह-सुबह दुखद समाचार सुना। मैं मौके पर जाकर प्रभावित लोगों से व्यक्तिगत रूप से मिलूंगा।”

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close