Main Slideअन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान में नमाज़ के दौरान हुआ भीषण ब्लास्ट, 30 लोगों की मौत

पाकिस्तान में एक मस्जिद में ब्लास्ट होने 30 लोगों की मौत हो गई। वहीं 50 लोग घायल हो गए। जियो न्यूज के मुताबिक, यह धमाका पेशावर की मस्जिद में शुक्रवार की नमाज के दौरान हुआ है।

कोचा रिसालदार की मस्जिद में हुआ धमाका

जानकारी के मुताबिक, यह धमाका कोचा रिसालदार इलाके की किस्सा ख्वानी बाजार में मौजूद मस्जिद में हुआ। धमाके की जानकारी के बाद वहां बचाव दल पहुंचा और घायल लोगों को लेडी रीडिंग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बचाव दल के साथ आसपास के लोगों ने भी घायलों की मदद की। घायल 50 लोगों में से 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस और सुरक्षा बल ने आसपास के इलाके को खाली करा लिया है। वहां छानबीन जारी है।

पीएम इमरान का आया बयान

पेशावर की मस्जिद में हुए ब्लास्ट पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पेशावर के सीएम महमूद खान ने हमले की निंदा की है। उन्होंने पेशावर के IGP से इस पर डिटेल रिपोर्ट मांगी है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close