Main Slideउत्तराखंडप्रदेशस्वास्थ्य

उत्तराखंड: समय पर वेतन ना मिलने से धरने पर बैठे डॉक्टर्स, अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप

उत्तराखंड: समय पर वेतन ना मिलने से धरने पर बैठे डॉक्टर्स, अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप

उत्तराखंड के देहरादून में इंद्रेश अस्पताल के डॉक्टर्स समय पर वेतन ना मिलने के कारण धरने पर बैठ गए हैं। डॉक्टर्स के अलावा इंटर्न डॉक्टर्स भी धरने पर बैठे हैं।

अस्पताल में शनिवार को आक्रोशित डॉक्टरों ने ओपीडी से कार्य बहिष्कार कर मुख्य गेट पर धरना दिया। वहीं उन्होंने प्राचार्य और एमएस से भी बातचीत भी की। कार्य बहिष्कार किए जाने से अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप की स्थिति रही।

डॉक्टरों ने बताया कि कई माह से उनका वेतन बकाया है, जिसकी वजह से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि समझाने के बाद सुबह करीब 11:30 बजे धरना समाप्त कर दिया गया। डॉक्टरों का कहना था कि उन्होंने केवल सांकेतिक धरना दिया है। अब यदि वेतन नहीं दिया जाता है तो वह आगे भी इस तरह का आंदोलन करेंगे।
 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close