Main SlideUncategorizedराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा करने वाले का ही हुआ पर्स चोरी, पुलिस ने दी जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा करने वाले का ही हुआ पर्स चोरी, पुलिस ने दी जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक की कोई गुंजाइश नहीं होती। कयोंकि उनकी सुरक्षा में एसपीजी कमांडों के बेहद प्रतिभाशाली और होनहार जवान लगे हुए हैं। लेकिन मुंबई में पीएम मोदी की सुरक्षा करने वाला एक एसपीजी कमांडो खुद जेब कतरों का शिकार बन गया। जी हां आप बिलकुल सही सुन रहे हैं। दरअसल, एसपीजी कमांडो सुभाष चंद्रा का पर्स जेब कतरों ने तब मार लिया, जब वें मुंबई के विले पार्ले स्टेशन से महालक्ष्मी के बीच लोकल ट्रेन में यात्रा कर रहे थे।

अंधेरी रेलवे पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दत्तात्रेय निकम ने इस मामले की पूरी जानकारी दी। इसके अलावा पुलिस ने बताया कि, यह चोर इससे पहले भी कई पर्स चुरा चुके हैं। इन चुराए हुए पर्स से मिले क्रेडिट और डेबिट कार्ड से इन लोगों का गिरोह अवैध तरीके पैसा निकालता था।

बता दे कि मुंबई मे रोजाना सैंकड़ों लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट में चोरी का शिकार होते हैं। ऐसे में इस गिरोह का पकड़ा जाना कुछ हदतक चोरी की घटनाओं को कम करने में जरूर मदद करेगी। मुंबई की लोकल ट्रेन को मुंबई की धड़कन भी कही जाती है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close