Main Slideजीवनशैलीस्वास्थ्य

पिंपल्स से पाएं रातों-रात छुटकारा, बस फॉलो करें ये टिप्स

 

बढ़ते प्रदूषण के चलते अपनी स्किन को कील-मुहासों से बचा पाना एक कठिन टास्क जैसा हो गया है। अपनी बिजी लाइफस्टाइल और डेली रूटीन में स्किन केयर के लिए समय ना निकाल पाने की वजह से लोगों को पिम्पल्स की परेशानी से जूझना पड़ता है। खराब दिचर्या, गलत खान-पान, पॉल्यूशन और धुल-मिटटी की वजह से पिम्पल आने लगते हैं, जिनसे ना सिर्फ आपका चेहरा बेजान लगता है, बल्कि आपके कॉन्फिडेंस में भी कमी आ जाती है। ऐसे में आप कुछ नेचुरल टिप्स के ज़रिए इस प्रॉब्लम से निजाद पा सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनसे आप पिम्पल्स की समस्य से रातों-रात छुटकारा पा सकेंगे।

ग्रीन टी है इफेक्टिव

ग्रीन टी की मदद से आप चेहरे के पफीनेस को तो दूर करते रहे हैं,लेकिन आपको बता दें कि इसकी मदद से आप रातों-रात पिम्पल्स से छुटकारा भी पा सकते हैं। इसके लिए आप एक कप फ्रेश फ्रीन टी बनाएं और उसे ठंडा करें। इसमें एक कॉटन बॉल डुबोएं और इसे पिम्पल पर रखें। अब इसे रातभर रहने दें। अगले दिन आप देखेंगे कि पिम्पल के आस-पास की रेडनेस और सूजन कम हो गई है।

एलोवेरा से करें दोस्ती

एलोवेरा खूबसूरती बढ़ाने के साथ साथ पिंपल्स जैसी समस्या को भी दूर करता है। यह रातों-रात इस समस्या को ठीक कर देता है। यह स्किन को मॉइश्चराइज़ करता है और स्किन को ब्राइट करता है। यह हर तरह की स्किन प्रॉब्लम्स के लिए बहुत जरूरी चीज है। पिंपल्स से आपको रातों-रात छुटकारा पाना चाहते हैं तो रात को सोने से पहले पिम्पल पर एलोवेरा जेल लगाएं और रातभर रहने दें। इसके लिए आप एलोवेरा जेल का प्रयोग भी कर सकते हैं।

शहद रहेगा कारगर

शहद में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पिंपल्स से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इसके लिए आपको रात के समय में पिंपल्स वाले एरिया में शहद लगाना है और सुबह उठकर धो देना है। इससे आपको जल्द आराम मिलेगा।

बर्फ भी है मददगार

बर्फ भी पिंपल की समस्या का हल करती है। इसके लिए एक आइस क्यूब को पतले से कपड़े में लपेटकर पिंपल्स पर लगाएं। इसे 20 सेकंड से अधिक समय तक न रखें। इस उपाय को आप दिन में दो बार दोहरा सकती हैं, यह सूजन और पिंपल्स को कम करने में मदद करता है

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close