Main Slideराष्ट्रीय

पीएम मोदी पहुंचे नौशेरा, जवानों संग मनाएंगे दिवाली

पीएम मोदी पहुंचे नौशेरा, जवानों संग मनाएंगे दिवाली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल की तरह इस बार भी जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे। वह राजौरी के नौशेरा पहुँच गए हैं। इस दौरान वह एलओसी की अग्रिम चौकियों पर जवानों के बीच दीपावली मनाएंगे। राजौरी-पुंछ सीमा क्षेत्र में आतंकियों के खिलाफ तीन सप्ताह से जारी ऑपरेशन के बीच पीएम दौरे के चलते सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

तीन से चार घंटे रुकेंगे 

राजौरी में पीएम मोदी तीन से चार घंटे तक रुक सकते हैं। इस दौरान वह जवानों के साथ दिवाली मनाने के बाद सेना के बड़े अधिकारियों के साथ सैन्य तैयारियों का जायजा भी लेंगे। इसके अलावा सुरक्षा को लेकर बैठक भी प्रस्तावित है। राजोरी और पुंछ जिलों के सरहदी इलाकों में स्थित घने जंगलों में आतंकियों के खिलाफ तीन सप्ताह से ऑपरेशन जारी है। इस बीच प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा बलों को खासा अलर्ट किया गया है।

चौथी बार सीमा पर दीपावली मनाने पहुंचे

बता दें कि प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी चौथी बार जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख सीमा पर दीपावली मनाने पहुंचे हैं। इससे पहले वह 2014 में सियाचिन पहुंचे थे। यहां दीवाली मनाने के बाद वह श्रीनगर भी गए थे। 2017 में उन्होंने कश्मीर के बांदीपोरा में सेना और बीएसएफ के जवानों के साथ दिवाली मनाई थी। साल 2019 में वह राजोरी की इन्फैंट्री डिवीजन गए थे, जहां सेना के जवानों के साथ दिवाली की खुशियां बांटी थीं। इसी तरह, PM Modi ने 2020 में राजस्थान के जैसलमेर में स्थित लोंगावाला बॉर्डर पर जवानों के साथ दिवाली मनाई थी।

दिवाली 2021: आज देश मना रहा दीपावली का त्योहार, जानें पूजन का शुभ मुहूर्त

दिल्ली सरकार अयोध्या की तर्ज पर बनवा रही भव्य रम मंदिर, सीएम केजरीवाल करेंगे पूजन

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close