Main Slideप्रदेशराष्ट्रीय

दिल्ली सरकार अयोध्या की तर्ज पर बनवा रही भव्य रम मंदिर, सीएम केजरीवाल करेंगे पूजन

 

दिल्ली सरकार अयोध्या की तर्ज पर त्यागराज स्टेडियम में राम मंदिर बनवा रही है। मंदिर की ऊंचाई करीब 60 फुट है और चौड़ाई करीब 110 फुट है। सीएम अरविंद केजरीवाल अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ गणेश-लक्ष्मी का पूजन करेंगे। वहीं दीपावली पूजन के लिए झंडेवालान माता मंदिर के पंडित यहां पूजा करवाएंगे।

दिल्ली में बन रहा अयोध्या का राम मंदिर! दीपावली पर CM अरविंद केजरीवाल अपने  मंत्रियों के साथ करेंगे पूजा | Model of Ayodhya Ram temple is being built  at Thyagaraj Stadium in

सपरिवार लक्ष्मी पूजा में शामिल होंगे

बता दें कि त्यागराज स्टेडियम में दीवाली पूजा को भव्य बनाने की तैयारियां ज़ोरों से चल रही है। चार नवंबर को शाम 7 बजे सीएम और उनकी कैबिनेट के तमाम मंत्री सपरिवार लक्ष्मी पूजा में शामिल होंगे। दीपावली पूजन के लिए झंडेवालान माता मंदिर के पंडित यहां पूजा करवाएंगे। इसके साथ ही मशहूर भजन गायिका अनुराधा पौड़वाल का भजन संकीर्तन होगा। इसके अलावा मशहूर भरतनाट्यम कलाकार गीता चंद्रन गणेश वंदना करेंगी।

तीर्थ यात्रा योजना

हाल ही में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अयोध्या में सरयू नदी के तट पर आरती में शामिल हुए थे। उन्होंने हनुमान गढ़ी और राम जन्मभूमि जाकर रामलला के दर्शन भी किए थे। बता दें कि दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री ने तीर्थ यात्रा योजना में अयोध्या को शामिल करने का ऐलान किया है। वहीं अब सरकार के दिवाली कार्यक्रम में भगवान राम और राम मंदिर की झलक देखने को मिलने वाली है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close