Main Slideराष्ट्रीय

दिवाली 2021: आज देश मना रहा दीपावली का त्योहार, जानें पूजन का शुभ मुहूर्त

 

आज पूरा देश दीपावली का त्योहार मना रहा है। दिवाली या दीपावली हिंदू धर्म में मनाया जाने वाला एक प्रमुख त्योहार है। इस दिन मां लक्ष्मी, भगवान गणेश, देवी सरस्वती, महाकाली की पूजा होती है। दिवाली हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। दिवाली पूजन प्रदोष काल में किया जाता है। यहां पर आप दिवाली की पूजा विधि विस्तार से जान सकते हैं।

दिवाली शुभ मुहूर्त

दिवाली: 4 नवंबर, 2021, बृहस्पतिवार
अमावस्या तिथि प्रारम्भ- 04 नवंबर 2021 को प्रात: 06:03 बजे से
अमावस्या तिथि समाप्त- 05 नवंबर 2021 को प्रात: 02:44 बजे तक
दिवाली लक्ष्मी पूजा मुहूर्त- शाम 6:09 मिनट से रात्रि 8:20 मिनट
अवधि- 1 घंटे 55 मिनट

चौघड़िया मुहूर्त का विवरण

शुभ चौघड़िया सुबह 6 बजकर 36 मिनट से लेकर 07 बजकर 58 तक इसके पश्चात चर चौघड़िया सुबह 10 बजकर 42 मिनट से 12 बजकर 4 मिनट तक, लाभ की चौघड़िया 12:04 से लेकर 1 बजकर 26 मिनट तक और अमृत की चौघड़िया 1बजकर 26 से 2 बजकर 48 मिनट तक एवं पुनः शुभ की चौघड़िया 4:10 से लेकर 5 बजकर 32 मिनट तक विद्यमान रहेगी. इसके बाद रात्रि की चौघड़िया 5 बजकर 32 मिनट से 7:11 तक अमृत की चौघड़िया तथा 7 बजकर 11 मिनट से 8:49 तक चर की चौघड़िया विद्यमान रहेगी. इन चौघड़िया कालों में भी मां भगवती लक्ष्मी ,भगवान गणेश ,कुबेर आदि का पूजन करना शुभ फलदायक माना जाता है।

दिल्ली सरकार अयोध्या की तर्ज पर बनवा रही भव्य रम मंदिर, सीएम केजरीवाल करेंगे पूजन

बालों की चिपचिपाहट दूर करने के लिए आज़माएं ये घरेलू उपाय, रहेंगे हेल्दी

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close