राष्ट्रीय

देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है विजयदशमी का त्योहार, जाने दशहरे का पर्व हमें क्या सीख देता है

 

आज पूरे देश में दशहरा यानी विजयदशमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत और असत्य पर सत्य की जीत के रूप में मनाया जाता है। भगवान राम ने आज ही के दिन रावण का वध किया था। तभी से विजयदशमी का त्यौहार मनाया जाता है।

लोगों में काफी उत्साह होता है

दशहरे के पर्व को लेकर देशभर के लोगों में काफी उत्साह होता है। दशहरा पर्व को मनाने के लिए जगह-जगह बड़े मेलों का आयोजन किया जाता है। यहां लोग अपने परिवार, दोस्तों के साथ आते हैं और खुले आसमान के नीचे मेले का पूरा आनंद लेते हैं। मेले में तरह-तरह की वस्तुएं, चूड़ियों से लेकर खिलौने और कपड़ों का स्टाल लगता है। इसके साथ ही मेले में व्यंजनों की भी अधिक भरमार होती है।

लकड़ी की प्रतिमाओं का दहन किया जाता है

आपको बता दें की भारत में बहुत सी जगह रावण, मेघनाद एवं कुम्भकर्ण की लकड़ी की प्रतिमाओं का दहन किया जाता है। इस दौरान रामलीला का भी आयोजन होता है। रावण का विशाल पुतला बनाकर उसे जलाया जाता है। यह पर्व शक्ति पूजन , शस्त्र पूजन , हर्ष उल्लास तथा विजय का पर्व है।

धर्म की रक्षा

दशहरे के दिन दिन प्रभु राम ने रावण पर जीत हासिल कर धर्म की रक्षा की थी। हर इंसान में कोई न कोई कमी जरूर होती है। आपको बता दें की दशहरे के पर्व हमें हमारे अंदर की सारी बुराइयों को त्यागने का सीख देता है। दशहरा का पर्व दस प्रकार के पापों- काम, क्रोध, लोभ, मोह मद, मत्सर, अहंकार, आलस्य, हिंसा और चोरी जैसे अवगुणों को छोड़ने की प्रेरणा हमें देता है।

आर्यन खान के सपोर्ट में उतरी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और तनीषा मुख़र्जी, कही ये बात

देश में कम हो गई है कोरोना की रफ़्तार, बीते 24 घंटे में मिले 18,987 नए मरीज

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close