मनोरंजन

दिवाली में धमाल मचाएगी अक्षय कुमार की फिल्म ‘सूर्यवंशी’, शेयर किया वीडियो

 

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज़ डेट की घोषणा कर दी है। यह फिल्म 24 मार्च 2020 को ही रिलीज़ होने वाली थी लेकिन कोरोना की वजह से इसे टाल दिया गया था।

रिलीज डेट का ऐलान

अब जब कोरोना का प्रकोप कम हो गया है तो इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ इस दिवाली 5 नवंबर पर बॉक्स ऑफिस में धमाका मचाने वाली है। इसकी जानकारी खुद अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर दी है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में अक्षय कुमार, अजय देवगन और रणवीर सिंह का तिगड़ी साथ नजर आने वाली है। ये फिल्म रोहित शेट्टी की फ्रेंचाइजी सिंघम सीरीज की यह चौथी फ‍िल्‍म है।

सिनेमाघर में रिलीज हो रही

बता दें कि अक्षय कुमार ने यह जानकारी सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर दी है। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, ‘इंटरवल हुआ खत्म, अब शो का समय! सूर्यवंशी इस दिवाली 5 नवंबर को आपके नजदीकी सिनेमाघर में रिलीज हो रही है। आओ हमारे साथ जश्न मनाएं।

देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है विजयदशमी का त्योहार, जाने दशहरे का पर्व हमें क्या सीख देता है

आर्यन खान के सपोर्ट में उतरी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और तनीषा मुख़र्जी, कही ये बात 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close