Crime

गुरुग्राम: चार लोगों की हत्या करने वाले आरोपी ने जेल में किया सुसाइड

 

गुरुग्राम के भोंडसी जेल में बंद आरोपी पूर्व फौजी राय सिंह ने मंगलवार को आत्महत्या कर ली। आरोपित फौजी ने 24 अगस्त को अपनी पुत्रवधू सहित चार लोगों मौत के घाट उतार दिया था। पूर्व फौजी राय सिंह के साथ ही उसकी पत्नी बिमलेश भी जेल में बंद है। गुरुग्राम पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है।

राय सिंह ने पूरी योजना बना वारदात को अंजाम दिया

पुलिस के मुताबिक हत्यारोपी राय सिंह ने पूरी योजना बना वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी कुल्हाड़ी हाथ में लेकर पहले प्रथम मंजिल पर अपनी पुत्रवधु सुनीता के कमरे में पहुंचा। जहां उसने सुनीता पर एक के बाद एक कर 16 वार कर उसे मौत की नींद सुला दिया। उसके बाद वह दूसरी मंजिल पर कृष्ण तिवारी के कमरे में पहुंचा। वहां पहुचने पर उसने कृष्ण तिवारी पर 7, उसकी पत्नी अनामिका पर 22 व सुरभि पर 16 हमले किए। इतना ही नहीं राय सिंह ने मृतक कृष्ण की एक ओर बेटी पर भी हमला किया था।

आरोपी ने थाने में आकर खुद सरेंडर किया था

बता दें कि आरोपी ने थाने में आकर खुद सरेंडर किया था। पूर्व फौजी राय सिंह के बेटे एडवोकेट आनंद यादव की पत्नी सुनीता यादव से कुछ समय से अनबन थी। सुनीता एक साल पहले तक एक अस्पताल में काम करती थी। परिवार में विवाद की वजह से उसने काम छोड़ दिया था। वह पांच दिन पहले ही मायके से ससुराल पहुंची थी।

लखीमपुर खीरी कांड: प्रियंका गाँधी का यूपी सरकार पर तंज, कहा- मैं गिरफ्तार हूं, लेकिन मंत्री का बेटा आजाद है

कोरोना से मौत पर परिजनों को मिलेंगे 50 हजार रूपये, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई मुहर

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close