Main Slide

वास्तु के ये आसान उपाय दूर कर देंगेआपकी समस्या, घर में बनी रहेगी सुख- समृद्धि

कई बार ऐसा देखा जाता है घर में बिना किसी कारण तनाव व लड़ाई-झगड़ा बना रहता है। घर के सदस्यों के बीच आपसी रिश्तों में कड़वाहट बनी रहती है और उदासीनता आती जाती है।

वास्तुशास्त्र के अनुसार कुछ कार्य ऐसे होते हैं जिनको करना बहुत अशुभ माना जाता है तो वहीँ कुछ कार्य ऐसे भी होते हैं जिन्हें कर हम अपने सौभग्य में वृद्दि करते हैं और कई परेशानियों से दूर रह सकते हैं। यदि आप अपने जीवन में सुख और समृद्धि चाहते हैं तो इन उपायों को जरूर अपनाएं।

जानिए वास्तुशास्त्र के आसान उपाय जिनसे आपको प्राप्त होगी सुख समृद्धि

  • हर गुरुवार को तुलसी के पौधे पर दूध चढ़ाना शुभ माना जाता है।
  • तवे पर रोटी सेंकने से पहले दूध के छींटें मारना शुभ होता है।
  • पहली रोटी गौ माता के लिए अवश्य निकालनी चाहिए।
  • मकान में 3 दरवाजे एक ही रेखा में नही होना चाहिए।
  • घर में सूखे फूल नहीं रखने चाहिए।
  • आशीर्वाद देते संत-महात्माओं के चित्र बैठक में लगाना शुभ होता है।
  • घर में टूटी-फूटी, कबाड़, अनावश्यक वस्तुओं को हटा देना चाहिए।
  • दक्षिण-पूर्व दिशा के कोने में हरियाली वाले चित्र लगाने चाहिए।
  • घर में टपकने वाले पानी के नलों को सही करा देना चाहिए।
  • घर में गोल किनारों के फर्नीचर शुभ माने जाते हैं।
  • घर में तुलसी का पौधा पूर्व दिशा की गैलरी में या पूजा स्थान के पास रखना शुभ माना जाता है।
  • वास्तु के अनुसार उत्तर या पूर्व दिशा में की गई जल की निकासी आर्थिक दृष्टि से शुभ मानी जाती है।
  • घर में सरसों के तेल के दीये में लौंग डालकर लगाना बेहद शुभ होता है।
  • घर में हफ्ते में एक बार गूगल का धुआं करने से नकारत्मक ऊर्जा दूर होती है।
  • गेहूं में नागकेशर के 2 दाने तथा तुलसी की 11 पत्तियां डालकर अगर पिसाया जाए तो काफी शुभ होता है।
Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close