व्यापारMain Slide

जानिए 1 नवंबर से बैंक करने जा रहा है ये बड़े बदलाव, करोडों ग्राहक होगें प्रभावित

बैंक अपने कई नियमों में बदलाव करने जा रहा है जिसका सीधा असर आम जनता पर पड़ने वाला है।  ये बदलाव आम जनता की जेब पर सीधा असर डालने वाला है। एक तरफ स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) डिपॉजिट पर ब्याज की दरों में बदलाव करने वाला है। वहीं दूसरी तरफ कुछ राज्यों में सरकारी बैंकों का खुलने और बंद करने के समय में भी बदलाव होने जा रहा है।

आइए जानते हैं 1 नवंबर से बैंक अपने कई नियमों में क्या बदलाव करने जा रहा है

डिपॉजिट पर ब्याज की दरों में बदलाव

  • यदि आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के खाताधारक हैं तो 1 नवंबर से डिपॉजिट पर ब्याज की दरों में बदलाव होने जा रहा है।
  • बैंक के इस फैसले से 42 करोड़ ग्राहकों पर सीधा असर पड़ेगा।
  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की 9 अक्टूबर के ऐलान के अनुसार, एक लाख रुपये तक के डिपॉजिट पर ब्याज की दर 0.25 प्रतिशत से घटाकर 3.25 प्रतिशत कर दी गई है।
  • एक लाख से अधिक के डिपॉजिट पर इंट्रेस्ट रेट को रेपो रेट से जोड़ा जा चुका है जो इस समय में यह 3 प्रतिशत है।

बैंकों के खुलने और बंद होने का समय

  • महाराष्ट्र में बैंकों के नए टाइम टेबल का फैसला किया जा चुका है।
  • यहां अब सभी बैंकों के खुलने और बंद होने का समय एक ही होगा।
  • बैंक एक ही टाइम पर खुलेंगे और बंद होंगे। बैंकों का समय सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक का होता है, लेकिन पैसों का लेनदेन दोपहर 03:30 बजे तक ही किया जाता है।
  • महाराष्ट्र में बैंकों का नया टाइमटेबल बैंकर्स कमेटी ने बनाया है, जो 1 नवंबर से लागू होगा।
  •  नए टाइम टेबल के हिसाब से  बैंक सुबह 9 बजे खुलेंगे और शाम 4 बजे तक कामकाज किया जाएगा।
  • कुछ बैंकों का समय सुबह 9 बजे से लेकर शाम 3 बजे तक होगा।

SBI बैंक की लोन पर नई ब्याज दरें

  • SBI बैंक की लोन पर नई ब्याज दरें 8.15 प्रतिशत से घटकर 8.05 प्रतिशत कर दी गई है।
  • ये सभी नए रेट 10 अक्टूबर से लागू हो किये जा चुके हैं।
  • SBI बैंक ने ब्याज दरों में बदलाव रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया  के रेपो रेट घटाने के बाद किया है।
  • RBI ने लोगों को दिवाली पर एक और उपहार दिया था।
  • RBI ने रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की जिसके बाद रेपो रेट 5.40 प्रतिशत से घटकर 5.15 प्रतिशत हो गई।

रिपोर्ट – श्वेता वर्मा 

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close