Uncategorized

शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए ये हैं खास तरीके, तुरंत दूर कर देते हैं कुंडली दोष

कुण्डली में शनि ग्रह एक ऐसा घर होता है, जिसका प्रभाव कुण्डली पर सबसे ज्यादा होता है। किसी व्यक्ति की कुण्डली में अगर शनि मज़बूत हो तो वो राजयोग कहलाता है और कही शनि कुण्डली में कमज़ोर हुआ, तो वह व्यक्ति की कुण्डली का सबसे कमज़ोर पहलू होता है।
लेकिन शनि ग्रह का उपाय करके इसके दोषों को दूर किया जा सकता है। सभी ग्रहों में सातवीं दृष्टि सबसे महत्बपूण दृष्टि मानी जाती है और सातवीं दृष्टि ही शक्तिशाली होती है।
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए ये हैं खास तरीके
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए ये हैं खास तरीके ( फोटो – गूगल)
शनि के पास सातवीं दृष्टि के साथ साथ तीसरी और दसवीं दृष्टि  भी होती है। कुण्डली में शनि की दृष्टि शुभ नहीं मानी जाती है।
शनि से पीड़ित लोगों को झूठ बोलने व चोरी करने से बचना चाहिए। कमज़ोर और गरीबों की सेवा करने से भी शनि देवता प्रसन्न होते है।
शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करने ,सरसों के तेल का दान करने से ,पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दिया जलाने से भी शनि के दोषों को कम किया जा सकता है।
इलके अलावा शनिवार के दिन तिल, उरद की दाल, काला कपड़ा मंदिर में दान करना अति उत्तम है। शनिवार के दिन भूलकर भी काली वस्तुए,सरसों का तेल,और विधुत उपकरण नहीं खरीदना चाहिए।
इस दिन हनुमान चालीसा,सुन्दरकाण्ड का पाठ करना अति उत्तम माना जाता है। शनिवार का व्रत रखकर भी शनि देव को प्रसन्न किया जा सकता है।

रिपोर्ट – श्वेता त्रिपाठी

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close