Crimeप्रदेश

शादी के तीसरे दिन दुल्हन ने दूल्हे को खिलाई एक गोली, फिर की ये हरकत

एक विवाहिता दिन दिहाड़े अपने ससुराल वालों को नशीली दवा देकर घर से 12 तोले सोना व 5 लाख 35 हजार रुपए नगदी लेकर भाग गई। पीड़ित परिवार के गगन शर्मा ने बताया कि करीब 9 महीने पहले उसकी शादी दीप्ति के साथ हुई थी। मामला थाना काहनूवान का है।

दूल्हे को खिलाई एक गोली
दूल्हे को खिलाई एक गोली ( प्रतिकात्मक तस्वीर -गूगल )

शादी के तीसरे दिन दुल्हन ने दूल्हे को खिलाई एक गोली

शादी के बाद दीप्ति के साथ उसका कभी कोई झगड़ा नहीं हुआ। सोमवार दोपहर दीप्ति ने अपनी देवरानी व जेठानी को कुछ नशीला पदार्थ दूध में देकर बेहोश कर दिया। इसके बाद वह घर से 12 तोले सोना, 5 लाख 35 हजार रुपए नगद व उसकी कार के कागजात लेकर अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ फरार हो गई। गगन ने बताया कि हमारे पड़ोसियों ने दीप्ति व दो अन्य नौजवानों को घर से सामान लेकर जाते हुए भी देखा है।

गगन ने बताया कि दीप्ति की उसके साथ दूसरी शादी है। दीप्ति की पहली शादी उधमपुर में हुई थी, जहां से उसने 2014 में तलाक लिया था, जिसके बदले उसने पहले ससुराल परिवार से 17 लाख रुपए लिए थे। इस सारी घटना के पीछे गगन ने अपने ससुराल परिवार को दोषी बताया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close