Uncategorized

प्रकाश राज ने चंद्रशेखर राव से मुलाकात की

हैदराबाद, 29 मार्च (आईएएनएस)| प्रसिद्ध अभिनेता प्रकाश राज ने गुरुवार को यहां तेलंगाना के मुख्मंत्री के. चंद्रशेखर राव से मुलाकात की।

उन्होंने मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और राव द्वारा गैर भाजपाई और गैर कांग्रेसी दलों का नया मोर्चा गठित करने की योजनाओं पर चर्चा की।

दक्षिण सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता प्रकाश राज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कट्टर आलोचक हैं।

उन्होंने राव के आधिकारिक आवास पर उनसे मुलाकात की। इसके बाद वे राव के साथ विधानसभा भवन गए।

तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के अध्यक्ष राव को नया मोर्चा बनाने के लिए कई दलों ने समर्थन की पेशकश की है।

बुधवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने राव से मुलाकात कर देश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा की थी।

पिछले सप्ताह चंद्रशेखर राव ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की थी। भाजपा और कांग्रेस के विकल्प के तौर पर तीसरा मोर्चा बनाने के लिए ममता उन्हें समर्थन देने की घोषणा पहले ही कर चुकी हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close