राष्ट्रीय

छग : 59 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, 7 गिरफ्तार

रायपुर/सुकमा/जगदलपुर, 29 मार्च (आईएएनएस/वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के एर्राबोर थाने में गुरुवार को एक साथ 59 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया।

यह इस साल का यह नक्सलियों का सबसे बड़ा ‘सरेंडर’ है। नक्सलियों ने अपने आप को बस्तर रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा और सुकमा एसपी अभिषेक मीणा के सामने सरेंडर किया है। इसकी पुष्टि डीआईजी दंतेवाड़ा सुंदरराज पी. ने की। उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पण करने वालों में महिलाएं भी शामिल हैं। ये नक्सली एरार्बोर के आसपास के गांवों के रहने वाले हैं। तो वहीं पुलिस की टीम ने बस्तर के दो अलग-अलग गांवों में धावा बोलकर 7 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

सुकमा में नक्सलियों ने ब्लास्ट कर एमपीवी को उड़ा दिया था। इसमें सीआरपीएफ के 9 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद केंद्र सरकार ने एंटी नक्सल ऑपरेशन को तेज करने के निर्देश दिए हैं। इससे नक्सली घबराए हुए हैं। वहीं नक्सलियों के बिछाए कई आईईडी को निष्क्रिय कर दिए जाने से भी नक्सली के हौसले पस्त हो गए हैं।

बस्तर संभाग की पुलिस ने दो अलग-अलग घटनाओं में शामिल 7 माओवादियों को गिरफ्तार किया है।

आईजी सिन्हा ने कहा कि थाना भद्रकाली से एक पुलिस पार्टी नक्सलियों के तलाशी अभियान पर पोषणपल्ली की ओर रवाना हुई थी। गश्ती दल ने सूचना के आधार पर ग्राम पोषणपल्ली एवं बामनपुर से पांच नक्सलियों निलैयामट्टी, मट्टी कान्तैया, तेलम शंकर,मिच्चा गणेश एवं दुब्बा सम्मैया को गिरफ्तार कर लिया। ये लोग 7 नवंबर, 2017 को सुरक्षा ड्यूटी पर निकली पुलिस पार्टी पर निशाना साधकर किए गए आईईडी विस्फोट की घटना में शामिल थे। उस घटना में एक आरक्षक संतोष यादव शहीद हो गया था।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close