स्वास्थ्य

OMG! डॉक्टरों ने महिला की आंख से एक–दो नहीं, 14 कीड़े निकाले

ओरेगांव। आंखें शरीर का सबसे नाजुक हिस्‍सा होती है। इनमें जरा सा उंगली भी लग जाए तो इतनी तकलीफ होती है कि क्या बताएं। फिर सोचिए उस महिला का क्या हुआ होगा जिसकी आंखों से वॉर्म निकाले गए हैं।

अमेरिका में एक महिला की आंखों से 14 कीड़े बाहर निकाले गए हैं। हालांकि ओरेगांव की रहने वाली एब्बी बैकले की आंखों से साल 2016 में ये वॉर्म निकाले गए हैं लेकिन वैज्ञानिकों ने इसका खुलासा अब जाकर किया है।

एब्बी को Thelazia Gulosa हो गया था। ये अभी तक अमेरिका के जानवरों में ही देखा गया था। ये बीमारी फेस फ्लाई नाम के कीड़ों से फैलती है। एब्बी ओरेगांव में घुड़सवारी और फिशिंग कर रही थीं।

अमेरिका, वॉर्म, महिला, इंसान

उस वक्‍त वो इस बीमारी के संपर्क में आईं। वहां से लौटने के बाद एब्बी की आंखों में खुजली होने लगी। एक हफ्ते की खुजली के बाद उन्होंने खुद अपनी आंख से एक कीड़ा निकाल लिया।

इसके बाद वो फौरन डॉक्टर के पास चली गईं। डॉक्‍टरों ने उनकी आंखों से 13 कीड़े निकाले गए। बता दें कि अब तक ऐसे वॉर्म कुत्ते-बिल्लियों और बाकी जानवरों में ही पाए जाते थे। इंसानों की आंखों में इस तरह के वॉर्म का ये अब तक का पहला मामला है। अमेरिका के जर्नल ऑफ ट्रॉपिकल मेडिसिन एंड हाईजीन में छपने के बाद मामला सभी की जानकारी में आया।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close