उत्तर प्रदेश

एक और अय्याश बाबा चढ़ा पुलिस के हत्थे, लड़कियों के साथ करता था इतने गंदे काम

 

नई दिल्ली। मथुरा से पुलिस ने एक ऐसे अय्याश बाबा को गिरफ्तार किया है जो लड़कियों को गीता सिखाने के उनके साथ गलत काम करता था। बाबा पर कई लड़कियों के साथ रेप और उनका एमएमएस बनाने का भी आरोप है।

बाबा पर आरोप है कि वह महाराष्ट्र से लड़कियों को गीता सिखाने के बहाने वृन्दावन लाता था और उनके साथ रेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम देता था। जब लड़कियां इस बात का विरोध करतीं तो वह उनकी पिटाई कर उन्हें चुप करा देता था।

मामले का खुलासा तब हुआ जब एक लड़की ने आश्रम से भागकर अपने माता-पिता को इस बात की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे लड़की के माता-पिता ने आरोपी बाबा की पिटाई करके उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

पीड़ित लड़कियों ने बताया कि आरोपी पुजारी ने उनके आपत्तिजनक एमएमएस बना रखे थे और उन्हें ब्लैकमेल कर रेप करता था। आरोपी का नाम बासुदेव शास्त्री बताया जा रहा है। पुजारी ने आरोप स्वीकार करते हुए माना है कि उसने अब तक सात-आठ युवतियों का रेप किया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close