खेल

युगांडा ने नया राष्ट्रीय फुटबाल कोच चुना

काम्पाला, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)| युगांडा फुटबाल संघ ने सबास्टियन डेसाब्रे को राष्ट्रीय फुटबाल टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 41 साल के फ्रांसीसी डेसाब्रे इस पद पर मिलुटिन श्रेदोजेविक का स्थान लेंगे, जिन्हें इस साल जुलाई में बर्खास्त कर दिया गया था।

युगांडा फुटबाल संघ ने कहा है कि डेसाब्रे यू-23, यू-20 और यू-17 टीमों की भी देखरेख करेंगे। संघ ने यह भी कहा है कि वह एक मुख्य कोच की देखरेख में जमीनी स्तर पर फुटबाल को निखारना चाहता है।

इस काम में डेसाब्रे की मदद मथायस लुले करेंगे। फ्रेड काजोबा को गोलकीपिंग कोच नियुक्त किया गया है।

युगांडा को आने वाले दिनों में 13 जनवरी से 4 फरवरी तक मोरक्को में आयोजित होने वाले 2018 अफ्रीका नेशंस चैम्पियनशिप में हिस्सा लेना है।

युगांडा को इस चैम्पियनशिप के लिए ग्रुप-बी में जाम्बिया, नामीबिया और आइवरी कोस्ट के साथ रखा गया है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close