Uncategorized

व्यापार की आसानी में झारखंड 13वें स्थान पर फिसला

रांची, 8 दिसम्बर (आईएएनएस)| ईज ऑफ डूइंग बिजनेस यानी व्यापार करने की आसानी की रैकिग में झारखंड 7वें स्थान से फिसल कर 13वें स्थान पर पहुंच गया है।

सरकारी आंकड़ों से शुक्रवार को यह जानकारी मिली। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग के मुताबिक, इस रैंकिंग में हरियाणा 69 फीसदी स्कोर के साथ शीर्ष पर है। इसके बाद तेलंगाना (68.46 फीसदी) और गुजरात (67.74 फीसदी) हैं।

साल 2015 में झारखंड इस सूची में तीसरे स्थान पर था और इस साल यह 57.68 फीसदी स्कोर के साथ 13वें स्थान पर है।

बिहार एकल खिड़की प्रणाली में सुधार के मामले में शीर्ष पर है, जबकि झारखंड इस मामले में शीर्ष पांच में भी नहीं है। श्रम कानून के मामले में भी झारखंड शीर्ष पांच राज्यों में शामिल नहीं है, जबकि हरियाणा इसमें शीर्ष पर है।

झारखंड सरकार की रैकिंग में गिरावट के बाद विपक्षी दलों ने सरकार की आलोचना की है। झारखंड कांग्रेस के महासचिव किशोर सहदेव ने आईएएनएस को बताया, झारखंड की छवि (विकास पर ध्यान देने के मामले में) नकली तरीके से बनाई गई थी, धीरे-धीरे इसकी कलई खुल रही है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close