Main Slideअन्तर्राष्ट्रीय

इस लड़की के जाल में फंस गए थे मंत्री, पीएम तक को गंवानी पड़ी थी कुर्सी

नई दिल्ली। एक सेक्स स्कैंडल ने पूरी दुनिया की राजनीति को हिलाकर रख दिया था। बात है 1960 की जब एक 19 साल की कॉल गर्ल ने इंग्लैंड की राजनीति में भूचाल ला दिया था।इस सेक्स स्कैंडल में एक मंत्री की कुर्सी चली गई तो वहीं पीएम को भी इस्तीफा देना पड़ा। हम बात कर रहे हैं ब्रिटेन में 60 के दशक में आए राजनीतिक भूचाल की। इस स्कैंडल से सुर्खियों में आई पूर्व कॉल गर्ल क्रिस्टीन कीलर की लीवर की बीमारी के चलते ब्रिटेन के एक शहर में चार दिसम्बर (सोमवार) को 75 की उम्र में मौत हो गई।

क्रिस्टीन कीलर का कैबिनेट मिनिस्टर जॉन प्रोफूमो के साथ अफेयर था। चोरी-छिपे इस अफेयर के बारे में जब दुनिया को पता चला तो प्रधानमंत्री हैरोल्ड मैकमिलन को भी कुर्सी गंवानी पड़ी थी।

साल 1961 में 19 साल की क्रिस्टीन कीलर एक खूबसूरत कैबरे डांसर थी। उनका शो देखने के लिए बड़ी-बड़ी हस्तियां आया करती थी। उसी दौरान क्रिस्टीन की मुलाकात इंग्लैंड के मंत्री जॉन प्रोफूमो से हो गई। बाद में कीलर से जुड़ी एक घटना की पुलिस जांच में उनकी जॉन से अफेयर की बात दुनिया के सामने आई।

बातें सामने आने के बाद जॉन दबाव में आ गए थे। उन्होंने क्रिस्टीन से रिश्ते का खुलासा सबसे पहले अपनी पत्नी से किया, फिर कैबिनेट को बताया। जिसके बाद उन्हें रिजाइन देना पड़ा। उनके रिजाइन देने के एक महीने बाद ही प्रधानमंत्री मैकमिलन को भी कुर्सी छोडऩी पड़ी।

कीलर को इस स्कैंडल के बाद 6 महीने कैद की भी काटनी पड़ी। उन्होंने अपनी लाइफ को लेकर बाद में कई किताबें भी पब्लिश कीं। द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, कीलर ने दो शादियां की थीं लेकिन दोनों ही नहीं चल पाई।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close