Uncategorized

दुनिया के सबसे बड़े बाघ ने लड़की का शिकार किया, पंजों से दबोचा और फिर…

मॉस्को। दुनिया के सबसे बड़े और खतरनाक बाघ साइबेरियाई टाइगर को देखकर बड़े–बड़ों की सांस रुक जाती है। इसकी एक दहाड़ से ही सामने खड़ा आदमी डर से थर–थर कांपने लगता है।

इसी साइबेरियाई बाघ का शिकार होते–होते एक लड़की बच गई है। बाघ ने अपने पंजों में इस लड़की को इतनी मजबूती से पकड़ लिया था कि इनका बच पाना मुश्किल था लेकिन तभी जो हुआ वह चमत्कार से कम नहीं था।

जू में काम करने वाली ये लड़की बाघ को बाड़े में खाना देने के लिए गई थी। लड़की जब भोजन देने उसके पास पहुंची तो बाघ ने उसपर हमला कर दिया। किसी की लापरवाही के कारण बाड़े का गेट खुला रह गया था। इसी से निकलकर शेर ने लड़की पर हमला कर दिया। बाघ ने लड़की को अपने पंजों से दबाया और उस पर चढ़ गया।

लड़की की हालत काफी खराब हो चुकी थी। वो चीख-चीखकर लोगों से उसे बचाने की गुहार लगा रही थी। बाघ के हमले से उसके चेहरे से खून निकलने लगा था। देखने वाले लोग दर्शक से ज्‍यादा कुछ नहीं थे। हर कोई लड़की को बाघ का शिकार बनते देख रहा था लेकिन बेबसी के इस आलम में बेड़े में जाने की हिम्मत किसी की नहीं हुई। फिर लोगों ने लड़की को बाहर निकालने की तरकीब निकाली।

उन्होंने बाघ का ध्यान भटकाने के लिए उसपर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। लोगों को आसपास जो मिला, उन्होंने बाघ के बाड़े में फेंकना शुरू कर दिया। कुर्सी, टेबल सभी चीजें वे बाड़े के अंदर फेंकने लगे। इस बीच बाघ का ध्‍यान बंट गया और जैसे ही लड़की से हटकर वह इधर–उधर भागने लगा तो वो फौरन वहां से भाग निकली। लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें : बिहार में तालाब से शराब की 1,771 बोतलें बरामद

डॉक्टरों का कहना है कि उसके शरीर पर काफी जख्म आ गए हैं। उसकी हालत भी गंभीर है, लेकिन जान को कोई खतरा नहीं है।

दूसरी तरफ जू के अफसरों का कहना है कि यह पहला मामला है जब बाघ ने किसी पर हमला किया हो। अफसरों ने इसके लिए जांच भी बैठा दी है। साइबेरिया के बाघ दुनिया में सबसे बड़े और सबसे खतरनाक होते हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close