Uncategorized

नया साल 2018 इन राशि के लोगों के लिए है खास, जानें क्या है रहस्य

दो माह बाद नया साल आने वाला है। तो इस नये साल में हर एक व्यक्ति को कुछ नई उम्मीदे भी रहती हैं। सीधी सी बात है कि नए साल की शुरुआत में हर किसी को नई उम्‍मीदें होती हैं। किसी की ये उम्‍मीदें पूरी हो जाती हैं तो किसी को असफलता मिलती है। तो अब ​हम बता रहे हैं कि नए साल में ग्रहों की चाल भी बदलेगी और बदले हुए ग्रह कुछ राशियों के लोगों को मालामाल बना सकते हैं। हम बताने जा रहे हैं उन राशियों के बारे में जिनके लिए 2018 खूब मालामाल करने वाला है।

मेष राशि : बता दें कि मेष राशि के जातकों को आने वाले इस नए साल अपनी क्रिएटिविटी की वजह से बहुत फायदा होने वाला है। शत्रु परास्‍त होंगें और धन का लाभ होगा लेकिन इस साल आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना है।

वृषभ राशि : वृषभ राशि के लोगों के लिए 2018 का साल ज्‍यादा अच्‍छा तो साबित नहीं होगा लेकिन आर्थिक रूप से आपको बहुत फायदा मिलने वाला है। संतान सुख की प्राप्‍ति भी हो सकती हैं। परेशानियां आएंगीं लेकिन आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

मिथुन राशि : मिथुन राशि के लोगों का मान-सम्‍मान बढ़ेगा और लोगों के बीच उनकी तारीफ होगी। अगर आप इस साल रोज़गार के नए अवसर तलाश कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी। आय के साधन बढ़ेंगें, खूब पैसा आएगा।

कर्क राशि : कर्क रा‍शि के लोगों के उत्‍साह में इस साल वृद्धि होगी। काम में ज्‍यादा मन लगेगा जिससे खूब पैसा कमाने का मौका भी मिलेगा। व्‍यापार में भी मुनाफा होगा और सैलरी बढ़ने की भी उम्‍मीद है।

सिंह राशि : बता दें कि सिंह राशि के लोग अगर लंबे समय से किसी कोर्ट केस में फंसे थे तो 2018 में आपको उस केस में जीत हासिल हो सकती है। भाग्‍योन्‍नति के मार्ग प्रशस्‍त होंगें।

तुला राशि : 2018 में तुला राशि के लोगों पर मां लक्ष्‍मी की कृपा रहेगी। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। यह भी जान लें कि किसी को भी पैसे उधार ना दें। नहीं तो पैसा फंस भी सकता है।

धनु राशि : इस राशि के जातकों को किसी विदेश यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। व्‍यवसाय और नौकरी में धन कमाने के नए अवसर प्राप्‍त होंगें।

मीन राशि : इस राशि के लोगों के लिए ये आने वाला नया साल शुभकर होगा। 2018 में आपकी संपत्ति में इजाफा होगा। दुश्‍मनों से सावधानी बरतें वरना नुकसान हो सकता है। मेहनत से खूब पैसा कमाने में सफल आप सफल होंगें।

2018 में इन राशि के लोगों को खूब धन लाभ होगा – लेकिन जिन राशियों का नाम नहीं लिया गया है उन्‍हें 2018 में धन लाभ की संभावना कम है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close