Uncategorized

प्रकृति का महापर्व छठ : व्रज का दूसरा दिन ‘खरना आज’ 36 घंटे रहेगा व्रत

पटना। प्रकृति का महापर्व छठ नहाय खाय के साथ शुरू हुआ, आज इस महापर्व छठ पूजा का दूसरा दिन है। आज के दिन व्रतधारी दिनभर उपवास रखने के बाद शाम को भगवान को भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण करते हैं।

बता दें कि छठ व्रत करने वाला व्यक्ति आज यानि 25 अक्टूबर को पूरे दिन पानी भी नहीं पी सकता है। शाम होने पर गन्ने का जूस या गुड़ से बने खीर खाने की परंपरा है। काफी शुद्ध तरीके से इसे बनाया जाता है। साफ—सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है।

मिट्टी के बने नये चूल्हे पर खीर बनाई जाती है। इसे बनाने के लिए आम की लकड़ी को जलावन के तौर पर उपयोग किया जाता है। प्रसाद तैयार होने के बाद व्रतधारी भगवान को भोग लगाते हैं और फिर प्रसाद ग्रहण करते हैं। प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रती उदीयमान सूर्य को अ‌र्घ्य देने के बाद ही कुछ ग्रहण करते हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close