उत्तराखंड

उत्तराखंड प्रदेश में भाजपा ने 23 से घटाकर 14 किए सांगठनिक जिले, 13 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति

देहरादून। प्रदेश में भाजपा ने सभी संगठनात्मक 23 जिलों की रचना को समाप्त कर दिया है। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में 13 प्रशासनिक व देहरादून महानगर सहित 14 नए जिलों का गठन किया है। जिनमें 13 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।

प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने नए जिलाध्यक्षों की घोषणा करते हुए बताया कि प्रदेश में सभी संगठनात्मक 23 जिलों की रचना को समाप्त कर दिया गया है। साथ ही प्रदेश में 13 प्रशासनिक व देहरादून महानगर सहित 14 जिलों का गठन किया गया है। जिनमें 13 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। बताया जा रहा है कि हरिद्वार में जिलाध्यक्ष की नियुक्ति अबतक नहीं की गई है।

इस प्रकार है उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के नए जिलाध्यक्षों की सूची—
पिथौरागढ़- विरेंद्र वल्दिया
चंपावत- रामदत्त जोशी
अल्मोड़ा- गोविंद पिल्खवाल
बागेश्वर- शेर सिंह गढ़िया
नैनीताल- प्रदीप सिंह बिष्ट
चमोली- मोहन प्रसाद थपलियाल
रुद्रप्रयाग- विजय कपर्वाण
पौड़ी- शैलेंद्र सिंह बिष्ट
टिहरी- संजय सिंह नेगी
उत्तरकाशी- श्याम डोभाल
देहरादून जिला- शमशेर सिंह पुण्डीर
उधम सिंह नगर- शिव अरोरा
देहरादून महानगर- विनय गोयल

और इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के आदेश पर प्रदेश स्तरीय विभाग एवं प्रकल्पों की रचना को नई घोषणा होने तक भंग कर दिया गया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close