राष्ट्रीय

ताजमहल को लेकर भाजपा विधायक संगीत सोम ​ने कही बड़ी बात

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के विधायक संगीत सोम एक फिर सुखिर्यों में आ गए हैं उन्होंने मेरठ के जनपद सिसौली गांव में ताजमहल को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ताजमहल बनाने वाले ने अपने पिता को ही क़ैद कर डाला था, इन लोगों ने हमारे देश भारत में हिन्दुओं का सर्वनाश किया था।

बता दें कि सिसौली गांव में राजा अनंगपाल तोमर की प्रतिमा का अनावरण करते हुए एक सभा को सम्बोधित कर रहे थे। संगीत सोम ने कहा कि ताजमहल को ऐतिहासिक स्थलों में जगह न देने से बहुत लोगों को दर्द हुआ।

सोम ने कहा कि बाबर, अकबर और औरंगजेब जितना देश पर अत्याचार कर सकते थे, उतना उन्होंने किया। अब भाजपा सरकार देश के इतिहास से बाबर, अकबर और औरंगजेब की कलंक कथा को इतिहास से निकालने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि देश का इतिहास अब तक बिगड़ा हुआ था उसे सुधारने का काम भाजपा कर रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भाजपा विधायक संगीता सोम के सभा का यह पूरा भाषण हिन्दू राजनीति के इर्दगिर्द ही रहा।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close