जीवनशैली

धनतेरस पर राशि के हिसाब से करें इन सामानों की खरीदारी, होगा कई गुना लाभ

लखनऊ। कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है और इसी के साथ पंच दिवसीय दीप पर्व शुरु हो जाता है। इसके अगले दिन अनंत चतुर्दशी या नरक चतुर्दशी फिर मूल पर्व दीपावली, इसके बाद गोवर्धन पूजा व अंत में यम द्वितीया जिसे हम सभी लोग भाई दूज कहते हैं का पर्व मनाया जाता है। हमारे धर्मग्रंथों में सभी पर्वों काअलग अलग महत्व है।

इस बार धनतेरस का पर्व 17 अक्टूबर यानी मंगलवार को है। इस दिन खरीदारी करना बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यता तो यह है कि इस दिन खरीदारी करने से घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है और घर में धन की देवी लक्ष्मी का वास होता है। घनतेरस के दिन हर कोई कुछ ना कुछ जरूर खरीदता है चाहे अमीर हो या गरीब छोटा हो या बड़ा तो वहीं अगर खुद की राशि के अनुसार कुछ खरीदा जाए तो और भी प्रभावकारी होता है।

मेष — मेष राशि वाले सभी जातकों को खरीदारी संभल कर करना होगा, नीच के सूर्य की पूर्ण दृष्टि से इस राशि वालों को लोहे एवं उससे निर्मित वस्तुओं को खरीदने से बचना होगा। सोना, चांदी, बर्तन, गहने, हीरा, वस्त्र खरीदना शुभ होगा। चमड़ा, केमिकल इत्यादि चीजें न खरीदें।

वृष — शनि की दृष्टि से सोना, चांदी, पीतल, कांसा, हीरा, कम्प्यूटर, बर्तन आदि की खरीदारी शुभ रहेगी। केसर, चंदन की भी खरीदारी कर सकते हैं। फर्टिलाइजर्स, वाहन, तेल, चमड़े एवं लकड़ी आदि से बनी वस्तुओं को खरीदने से बचें।

मिथुन — आपकी राशि से चौथी राशि में मंगल होने से जमीन, मकान, प्लॉट आदि के सौदे के लिए लाभकारी दिन है। पुखराज सोना, चांदी आदि निश्चिंत होकर खरीद सकते हैं।

कर्क — आपके लिए सफेद वस्तु, चांदी, इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना अच्छा रहेगा। निवेश फायदेमंद होगा। नए वाहन की खरीदी भी की जा सकती है। कपड़े, बर्तन, लकड़ी का सामान जैसे- फर्नीचर आदि भी खरीद सकते हैं।

मकर — आपको जमीन-जायदाद से लाभ मिलने का योग बन रहा है। कीमती धातुओं से भी लाभ होगा। सोना,हीरा एवं कीमती पत्थर भी खरीद सकते हैं। पीले कपड़े, दवाई, सोना, गेहूं आदि खरीद सकते हैं।

धनु — वस्त्र एवं सोना विशेष फायदा देने वाला होगा। सजावटी सामान, वाहन, किताबें, किमती नग आदि खरीद सकते हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स वस्तुएं न खरीदें व प्रॉपटी में निवेश न करें।

कुंभ — निवेश के समय अच्छा है। स्थाई संपत्ति भी खरीद सकते हैं। किताबें, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स वस्तुएं, लकड़ी का समान, फर्नीचर एवं सजाने के समान खरीदने में ज्यादा रुचि होगी। सोना व किमती पत्थर न खरीदें।

मीन — स्थाई संपत्ति खरीदने के लिए दिन अच्छा है। सोने, चांदी, कीमती नग आदि खरीदने का अच्छा अवसर है। वस्त्र में लाभ होगा। किसी को पैसा उधार न दें। आप सभी लोगों को सलाह दी जाती है कि ऐसे लेन देन से सच कर रहें तो अच्छा है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close