Main Slideअन्तर्राष्ट्रीय

अरुण जेटली ने कहा गुजरात रिजल्ट आने पर सबको पता चल जाएगा जनता किसके साथ

वाशिंगटन। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने नोटबंदी व जीएसटी को लेकर केन्द्र की मोदी सरकार पर हमला कर रहे विपक्षियों पर निशाना साधा है। उन्होंने ने कहा है कि गुजरात विधानसभा चुनावों के परिणाम आने दीजिए, पता चल जाएगा लोग किसके साथ हैं। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने दावा किया है कि गुजरात में उनही की सरकार बनेगी।

अमेरिकी दौरे पर गए अरुण जेटली ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों का उदाहरण देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के चुनावों में क्या हुआ यह किसी को बताने की जरूरत नहीं है सबने देखा। उन्होंने यह भी कहा कि गुजरात विधानसभा चुनावों के नतीजें आने दीजिए, पता चल जाएगा जनता किसके साथ है। उन्होंने कहा कि IBC दिवाला कानून, जीएसटी, नोटबंदी जैसे फैसलों के लिए साहस की जरूरत होती है।

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित सारे राज्यों के वित्त मंत्रियों ने जीएसटी का समर्थन किया, लेकिन पार्टी ने अवसरवादी राजनीति के तहत इसका विरोध किया।

जेटली कहा कि पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था में 3 सालों से नरमी देखी जा रही है, लेकिन इस दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था तरक्की पर रही और इसी मौके का फायदा उठाकर हमने संरचनात्मक सुधार किए हैं और इससे आने वाले समय में देश को फायदा होगा।

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी सहित कुछ अहम सुधार देश की अर्थव्यवस्था के दीर्घकालिक फायदों के मद्देनजर किये गये और इसके फलस्वरूप भारत की विकास दर ऊंचाई की ओर जा रही है। इस दौरान वित्त मंत्री ने H1B वीजा मुद्दे पर भी अपनी बात रखी। बोले, ‘H1B वीजा पर यहां आने वाले भारतीय बेहद योग्य होते हैं। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में वो योगदान देते हैं। इसलिए हमने अपनी चिंता जाहिर की है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close