Uncategorized

एमटीवी इंडिया म्यूजिक समिट 2017 का आगाज

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)| गीतकार प्रसून जोशी और संगीतकार शंकर महादेवन ने शनिवार को एमटीवी इंडिया म्यूजिक समिट 2017 की शुरुआत अपने गीत ‘एक सच्चा सुर’ के लांच के साथ की। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम लोगों को भारतीय संगीत से रूबरू कराएगा।

जोशी ने इस गीत को लिखा है और महादेवन ने इसे अपनी आवाज दी है।

यह समिट 27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर के बीच जयपुर के फेयरमॉन्ट में होगा, जिसमें हिंदुस्तानी, कर्नाटक, जैज, लोकगीत, भक्ति और इलेक्ट्रॉनिका संगीत सहित कई शैलियों की प्रस्तुतियां होंगी।

जोशी ने कार्यक्रम के बारे में बात करते हुए कहा, हम सब यहां क्यों हैं क्योंकि हम मानते हैं कि हम सभी को संगीत सुनने की जरूरत है। हमारे जीवन में कुछ गड़बड़ियां हैं जिन्हें हमें दबाना नहीं चाहते हैं।

उन्होंने कहा, लेकिन मुझे ऐसा महसूस होता है कि संगीत के हर रूप ने अपनी पहचान को फिल्म संगीत में शामिल कर लिया है। कहीं न कहीं हम अपना लोक संगीत खो चुके हैं। हमारे पूर्वजों के प्रयासों से हमें शास्त्रीय संगीत मिला था। यह कार्यक्रम लोगों के बीच हमारे अपने संगीत को पेश करने का एक प्रयास है।

इस समिट में ठुमरी की रानी कही जाने वाली गिरिजा देवी, पंडित जसराज, टी.एम. कृष्णा, सितार वादक सुजात खान, अमेरिकी सैक्सोफोन वादक जॉर्ज ब्रूक्स सहित कई शख्सियतें प्रस्तुतियां देंगी।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close