Uncategorized

जानें अपने ब्वॉयफ्रेंड से क्या चाहती हैं लड़कियां

लड़कियां जब अपना ब्‍वॉयफ्रेंड चुनती हैं तो उन्हें तरह तरह की उससे उम्मीदें होती हैं कि हमारा ब्‍वॉयफ्रेंड ऐसा होना चाहिए वैसा होना चाहिए। जब लड़की को अपने ब्‍वॉयफ्रेंड से जो उम्‍मीदें होती हैं वो पूरा नहीं होती तो उन्‍हें घुटन सी महसूस होने लगती है। हम आपको उन उम्‍मीदों के बारे में बताने जा रहे हैं जो हर लड़की अपने ब्‍वॉयफ्रेंड से मन ही मन करती है लेकिल कभी कहती नहीं है।

– हर लड़की यह चाहती है कि जब वह सुबह सो कर उठे तो उसके फोन में ब्‍वॉयफ्रेंड का प्‍यार भरा मैसेज या कॉल हो जिससे उसके दिन की शुरुआत खुशनुमा हो सके पर ऐसा बहुत ही कम लोगों के साथ ऐसा होता है।

– लड़कियां यह भी चाहती हैं कि ब्‍वॉयफ्रेंड को हर जरूरी डेट याद रहे जैसे उसके बर्थडे की डेट, पहली डेट की तारीख आदि लेकिन लड़कों को तो बड़ी मुश्किल से ही अपनी गर्लफ्रेंड का जन्‍मदिन याद रहता है।

– शादी के बाद लड़कियां पूरी जिंदगी आपके साथ रहना चाहती हैं लेकिन ऐसे बहुत ही कम लड़के होते हैं जो अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करना चाहते हैं।

– लड़कियों की यह चाहत होती है कि आप रोज़ उन्‍हें कहीं घुमाने ले जाएं, हर लड़की उम्‍मीद करती है कि उसका ब्‍वॉयफ्रेंड उसे खुश रखे।

– लड़कियों को अपने ब्‍वॉयफ्रेंड की फैमिली से मिलने की बड़ी उत्सुकता रहती है उसकी ख्‍वाहिश होती है कि उनका ब्‍वॉयफ्रेंड अपनी फैमिली से मिलाए लेकिन लड़के इतनी आसानी से अपनी गर्लफ्रेंड को नहीं मिलवाते हैं।

– लड़कियों को एक आदत होती है वह है अपने ब्‍वॉयफ्रेंड से तारीफ सुनना, इन्हें बहुत अच्‍छा लगता है जब उनका ब्‍वॉयफ्रेंड उनकी तारीफ करे।

तो अब लोग भी जान लीजिए कि अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड को खुश रखना चाहते हैं और चाहते हैं कि वो हमेशा आपके साथ ही रहें और उनकी इन उम्‍मीदों को पूरा करने की कोशिश करें।आपकी इन छोटी-छोटी बातों से अपनी गर्लफ्रेंड का दिल जीत सकते हैं, अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके लिए उनका प्‍यार और बढ़ जाएगा।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close