उत्तर प्रदेश

मुख्यंत्री योगी के साथ दिनेश शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य, व स्वतंत्र देव चुने गए निर्विरोध MLC

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व और दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या और दिनेश शर्मा विधान परिषद के लिए निर्विरोध चुने गए हैं। इन तीनों के साथ ही स्वतंत्र देव सिंह भी एमएलसी के रूप में निर्विरोध चुने गए हैं। जानकारी के लिए बता दें, कि विपक्षी पार्टियों ने सभी बीजेपी उम्मीदवारों के खिलाफ कोई प्रत्याशी नहीं उतारा था।

ज्ञात हो कि यूपी सरकार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा चार मंत्री ऐसे थे, जो ना तो विधानसभा के सदस्य थे और ना ही विधान परिषद के। इन सभी चेहरों को मंत्री पद पर बनने रहने के लिए 6 महीने के भीतर किसी भी सदन का सदस्य होना आवश्यक था। इन मंत्रियों के 19 सितंबर को 6 महीने पूरे हो रहे थे। इस समय सीमा से पहले इन्हें सदन का सदस्य बनना जरूरी था।

चुनाव आयोग ने पांच सीटों के बजाए चार सीटों पर चुनाव कराने का फैसला लिया था। जयवीर सिंह के कार्यकाल का एक साल से कम समय बचे होने पर मना कर दिया था, लेकिन बाद में चुनाव आयोग ने दोबारा अधिसूचना जारी कर रिक्त हुई जयवीर सिंह की सीट पर चुनाव कराने फैसला किया। इससे भाजपा के सभी सदस्यों की राह आसान हो गई।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close