Uncategorized

अगर ला रहे अपने घर गणपति तो रखें इन 10 चीजों का विशेष ध्यान

घर में मंगल कामना औऱ सुख के लिए लोग अपने-अपने घरों में मंगलमूर्ति गणेश की प्रतिमा स्थापित करते हैं और नियम निष्ठा पूर्वक 10 दिनों तक इनकी पूजा करते हैं।

यूं तो गणेश भगवान हर रुप में मंगलकारी और विघ्नहर्ता हैं लेकिन अपनी चाहत के अनुसार गणेश की प्रतिमा या तस्वीर घर में लाएंगे तो आपकी मनोकामना जल्द ही पूरी होगी। तो घर में गणपति को लाने के लिए रखें इन चीजों का विशेष ध्यान-

गणपति, मंगलमूर्ति, गणेश भगवान, विघ्नहर्तागणेश जी की मुर्ति लाते वक्त ये जरुर ध्यान दें कि उनकी सूंड बांए हाथ की ओर घुमी हुई हो। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि दांए हाथ की औऱ घुमी हुई सूंड वोले गणेश जी हठी होते है।

हमेशा घर में भगवान गणेश की बैठी मुद्रा में औऱ ऑफिस में खड़े गणपति की मूर्ती या तस्वीर रखना शुभ माना जाता है।

घर या दुकान में गणेश मूर्ती रखते समय ध्यान रहें कि उनके दोनों पैर जमीन का स्पर्श करते हुए हों। इससे कामों में स्थि्रता और सफलता आती है।

सर्व मंगल की कामना करने वालों को सिंदूरी रंग के गणपति की आरधना करनी चाहिए। ऐसा करने से सभी मनोकामनांए जल्द पूरी होती है।

गणेश जी की मूर्ति स्थापित करते समय ध्यान रहें कि भगवान का मुंह दक्षिण दिशा की ओर ना हो। क्योंकि इससे घर और दुकान पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।

हमेशा ध्यान रहें कि गणेश जी की मूर्ति या चित्र में मोदक और चूहा अवश्य हो। इससे बरकत होती है।

घर के मेन गेट पर गणपति की दो मूर्ति या चित्र लगाना चाहिए।  साथ ही उन्हें ऐसे लगाए कि दोनों गणेश जी की पीठ मिली रहें। ऐसा करने से सभी वास्तु दोष खत्म हो जाते है।

घर का जो हिस्सा वास्तु के अनुसार सही ना हो, वहां घी मिश्रित सिंदूर से क्षी गणेश स्वरुप स्वरितक दीवार पर बनाने से वास्तु दोष का प्रभाव कम होने लगता है।

घर-दुकान में सुख-शांति के लिए, स्मृद्धि की इच्छा रखने वालों को सफेद रंग के विनायक की मूर्ति या तस्वीर लगाना चाहिए।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close