उत्तराखंड

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सडक़ के गड्ढों में धान की रोपाई कर किया विरोध

हल्द्वानी। विरोध को लेकर लोग तरह तरह की तरकीब अपना रहे हैं। कांग्रेस सेवा दल कार्यक्रता ने अपने अलग अंदाज में विरोध जताया, यह मामला है लालकुआं इल्द्ववानी राजमार्ग का। लालकुआं से हल्द्वानी तक राजमार्ग पर बने बड़े-बड़े गड्ढों को लेकर कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-87 पर बने गड्ढों पर भरे जल में धान रोपाई कर विरोध जताया।

कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता गुरुवार को राजमार्ग पर एकत्रित हुए वह अपने हाथों में धान के पौधे (बेड़) लिए हुए थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भूतल परिवहन मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए, राजमार्ग पर बने गड्ढों में एकत्रित हुए पानी में धान की रोपाई कर खस्ताहाल सडक़मार्ग का विरोध किया।

वहीं कार्यकर्ताओं का कहना है कि लालकुआं से हल्द्वानी तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे लोगों को आने जाने में असुविधा होती है और गड्ढïों के कारण अबतक इस सडक़मार्ग पर दर्जनों दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। राजमार्ग पर बने इन गड्ढों के कारण कई लोगों की जान भी चली गई है लेकिन बावजूद भी इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर विभाग इन जानलेवा गड्ढों की सुध नहीं ले रहा है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close