Uncategorized

चंडीगढ़ में हुआ नेहा धूपिया का एक्सीडेंट, लोग लेते रह गए सेल्फी और ऑटोग्राफ

नई दिल्ली। बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री नेहा धूपिया का शुक्रवार करीब 2 बजे चंडीगढ़ में एक्सीडेंट हो गया। दरअसल नेहा अपने नए शो ‘नो फिल्टर नेहा- सीजन-2’ के लिए वहां पहुंची थी।

चंडीगढ़ में प्रमोशन कर लौटते वक्त नेहा की कार का एक्सीडेंट हो गया। इस एक्सीडेंट के वजह से वहां लगभग आधी घंटे के लिए जाम लग गया।

बॉलीबुड,नेहा धूपिया,एक्सीडेंट,सेल्फी, नो फिल्टर नेहाइस एक्सीडेंट में चौकानें वाली बात ये थी कि दुर्घटना के दौरान लोग नेहा की मद़द करने की बजाय उनसे ऑटोग्राफ और सेल्फी लेने में जुटे रहे।

फिलहाल नेहा और उनकी टीम को इस दुर्घटना में कोई गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि, इस वजह से वो सदमे में जरूर रहीं। उन्हें कंधे में दर्द की भी शिकायत है।

आपको बता दें कि 2016 में नेहा धूपिया ने ‘नो फिल्टर नेहा नाम से पॉडकास्ट पर एक शो की शुरुआत की थी।

इसे शो में वह बॉलीवुड की मशहूर शख्सियतों का इंटरव्यू लेती हैं और उनकी जिंदगी से जुड़े ऐसे किस्से सामने लाने की कोशिश करती हैं जिसके बारे में उनके फैंस शायद ही जानते हों।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close